जिला सहकारी बैंक के पूर्व शाखा प्रबन्धक ओंकार नाथ राय की धर्म पत्नी राजमुनी राय पंचतत्व में विलीन

रविवार को सुबह राजमुनी राय का निधन हो गया था।अंतिम संस्कार गाजीपुर गंगा तट पर सम्पन
गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर निवासी जिला सहकारी बैंक गाजीपुर के अवकाश प्राप्त शाखा प्रबन्धक. जिला सहकारी बैंक गाजीपुर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओंकार नाथ राय की पत्नी श्रीमती राजमुनी राय का आज सुबह में निधन हो गया।उनकी तबीयत रात में अचानक खराब हो गयी।परिवार के लोग उनको ईलाज के लिए लेकर मऊ जाने की तैयारी में थे लेकिन शायद परमात्मा की यही मर्जी हो।दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार गाजीपुर गंगा तट पर सम्पन्न किया गया।मुखाग्नि ओंकार नाथ राय के द्वारा दी गयी।

शव यात्रा में डाक्टर दिनेश चन्द्र राय.राजेश राय प्रधानप्रतिनिधि. उमेश चन्द्र राय.राजकुमार पाण्डेय समेत अन्य लोग शामिल रहे। श्रीमती राजमुनी राय के निधन पर राजेश राय पप्पू वरिष्ठ सपा नेता एवं प्रबन्धक जनता जनार्दन इण्टर कालेज गांधीनगर. पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा.पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह.मुहम्मदाबाद विधायक अलका राय.पूर्व रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा.पूर्व मंत्री एवं बिधायक जहूराबाद ओम प्रकाश राजभर.पूर्व सांसद भरत सिंह.राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर.बलिया सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त.भाजपा नेता विरेन्द्र राय.भाजपा नेता जितेंद्र नाथ पाण्डेय. कृष्णा नन्द राय.पं श्याम राज तिवारी.पूर्व प्रधानाचार्य नर्वदेश्वर राय. हिमांशु राय प्रधान करकटपुर. श्याम बहादुर राय.नथुनी सिंह.प्रदीप सिंह.नरसिंह यादव.हरेराम यादव. हैदर अली खान टाईगर.विजय शंकर राय. आनंदी त्रिपाठी.गोपाल यादव समेत ढेर सारे लोगों ने दुख ब्यक्त किया है।