1200 यात्रियों को लेकर जालंधर से आज शाम गाजीपुर पहुंचेगी विशेष ट्रेन

शासन के आदेश पर पंजाब राज्य के जालंधर में फंसे 1200 यात्रियों को लेकर एक विशेष ट्रेन बुधवार की शाम करीब 6:45 बजे सिटी रेलवे स्टेशन पर आ रही है। इस ट्रेन में सवार यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य के निर्देश पर एसडीएम सीओ और काफी संख्या में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

जिलाधिकारी गाजीपुर ओम प्रकाश आर्य

उन्होंने बताया कि गाजीपुर जिले में विभिन्न प्रदेशों से 40000 लोगों ने आने का आवेदन किया है। सबसे अधिक महाराष्ट्र से लोग आएंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन ने शासन के निर्देश पर बेहतर इंतजाम किए हैं। उन्होंने जिले के ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत स्तर के कर्मचारियों से अपील किया है कि वह बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखें और उन्हें घरों से बाहर न निकलने दें।

यह पुलिसकर्मी विकासखंड वार यात्रियों को विशेष बसों से सुरक्षित उनके घरों तक ले जाएंगे। फिर इन यात्रियों को उनके घरों में ही निगरानी में रखा जाएगा। प्रशासन की तरफ से जानकारी देते हुए अभिसूचना इकाई के इंस्पेक्टर सुधीर कुमार दुबे ने बताया कि जालंधर से एक विशेष ट्रेन यात्रियों को लेकर जिले में शाम को आएगी। जगह-जगह अफसरों को तैनात कर दिया गया है। सिटी रेलवे स्टेशन को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। साथ ही यात्रियों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम 3 घंटे पहले सिटी रेलवे स्टेशन पर तैनात हो जाएगी।

एक एक यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण होने के बाद उन्हें सरकारी बसों से उनके घरों तक रवाना किया जाएगा। उधर जालंधर से आने वाले यात्रियों को लेकर जिले के लोग वैसे काफी भयभीत है। देखा जाए तो जनपद में 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए थे। जिसमें 5 मरीजों को स्वस्थ कर दिया गया है और उन्हें करोना फैलाने के आरोप में जिलाधिकारी के निर्देश पर अस्थाई जेल भेजा गया है। एक महिला मरीज का इलाज वाराणसी में चल रहा है।

लोगों का कहना है कि जब तक कोरोना का संकट देश में था। तब तक इन लोगों को संबंधित राज्यों में ही निगरानी की जरूरत थी। लेकिन राज्य सरकार ने जोखिम भरा कदम उठाकर लोगों को सकते में डाल दिया है।

About Post Author