June 19, 2025

विश्व पृथ्वी दिवस पर फादर पी.विक्टर ने किया वृक्षारोपण

WhatsApp Image 2020-04-22 at 17.21.58

जौनपुर (विकास राय): बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सेंटजॉन्स स्कूल, सिद्दीकपुर,जौनपुर के प्रधानाचार्य फादर पी.विक्टर ने वृक्षारोपण किया।पर्यावरण प्रेमी फादर अनवरत वृक्षारोपण करते रहते हैं।वृक्षारोपण के कारण ही आपको काशीरत्न एवं उत्तरप्रदेश गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के पावन एवं लोककल्याणकारी उद्देश्य को रखते हुए फादर ने विद्यालय में वृक्षारोपण किया।इस अवसर पर फादर ने कहा कि अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में पर्यावरण शिक्षा के लिए 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के रूप पहली बार मनाया।उनकी प्रेरणा से आज विश्व के लगभग 192 से अधिक देशों में प्रति वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।

हमारे देश में धरती को स्वस्थ रखने के लिए वृक्षों की महत्ता को प्राचीन काल से ही जान लिया गया था इसलिए वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण पर बल दिया गया।हमारे ऋषियों ने तो यहाँ तक कहा कि दश कूप के निर्माण से जो पुण्य मिलता है वह एक वापी के निर्माण से मिलता है।दश वापी के निर्माण से जो पुण्य मिलता है वह एक तालाब के निर्माण से मिलता है।दश तालाब के निर्माण में जो पुण्य प्राप्त होता है वह एक पुत्र के उत्पन्न होने पर मिलता है और दश पुत्र से जो पुण्य मिलता है वह एक पेड़ लगाने से मिलता है।इसी लिए कहा गया हझ एक बृक्ष दस पुत्र समाना।अतः हमलोगों को धरती को बचाने के लिए निरन्तर वृक्षारोपण एवं उनका संरक्षण करना चाहिए।तभी धरती सुंदर एवं सुखद होगी।

About Post Author