पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंदा यादव ने किया नेक काम

मोहम्मदाबाद (विकास राय): गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद की पूर्व ब्लाक प्रमुख चन्दा यादव के द्वारा 25 परिवार की महिलाओं व किशोरियों को खाद्य सामग्री ,सेनेटरी पैड,मास्क ,नहाने व कपड़ा धोने का साबुन.बिस्कुट.हरी सब्जी का वितरण सलेमपुर आवास पर किया गया।
वितरण के पूर्व महिलाओ व किशोरियों को शारीरिक दूरी. व्यक्तिगत साफ सफाई ,मास्क उपयोग करने का तरीका ,माह के विशेष दिनों में सावधानी व सफाई , कोराना से बचाव के उपाय आदि मुद्दों पर महिलाओ व किशोरियों से चर्चा करते हुए कहा कि शारारिक दूरी व लाक डाउन का पालन करते हुए कोराना को महिलाएं मात दे सकती है।

उन्होंने कहा कि कोराना लाक डाउन से सबसे अधिक महिलाएं और बच्चे प्रभावित हो रहे है। 100 उपेक्षित परिवारों की महिलाओं व किशोरियों हेतु सेनेटरी पैड. साबुन.व न्यूट्रिशन आहार वितरण की योजना महिलाओ की तरफ से तैयार की गई थी।इस वितरण टीम में शेषनाथ यादव ,विनोद यादव , सर्यनाथ यादव पूजा चंचल गोलू आदी लोग शामिल रहे।

About Post Author