June 21, 2025

रंगारंग कार्यक्रम के तहत जमकर उड़ा अबीर

 

रंगारंग कार्यक्रम के तहत जमकर उड़ा अबीर

गाजीपुर जनपद कज बाराचंवर ब्लाक परिसर मे मंगलवार के दिन क्षेत्रपंचायत सदस्यो ग्रामप्रधानो के सम्मान मे होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

 

होली मिलन कार्यक्रम मे आये हुए सभी लोगो को ब्लाक प्रमुख बृजेन्द्र सिंह व ब्लाकप्रमुख प्रतिनिधि देवेन्द्र कुमार सिंह व हिमाशू सिंह नन्हे के द्बारा सभी को अबीर लगाकर होली की बधाई दी गयी।

 

इस अवसर पर भोजपुरी गायक पारसनाथ प्रिति और रामप्रवेश लाल यादव ने एक से बढ़कर एक होली गीत प्रस्तुतकर उपस्थित लोगो का मनमोह लिया।

इस दौरान ब्लाक प्रमुख मुहम्मदाबाद अवधेश राय,पुर्व ब्लाक प्रमुख घूरा सिंह,कौशल सिंह,सम्पूर्णानन्द उपाध्याय,श्रीप्रकाश राय,ग्रामप्रधान दीपक उपाध्याय,रामसुरेश तिवारी,डा०राणाविजय राजभर,अभिषेक सिंह मिन्टू,अनिल यादव,विजय यादव,बृजेश सिंह,गुडडू सिंह,बाबू सिंह सहित सभी क्षेत्रपंचायत सदस्य ग्रामप्रधान ब्लाक कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता केशरदेव पाण्डे ने किया तथा संचालन बासुदेव पाण्डेय ने किया।अंत मे ब्लाक प्रमुख बृजेन्द्र सिंह ने होली मिलन कार्यक्रम मे आये हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

About Post Author

You may have missed