June 21, 2025

सपा प्रत्याशी भोलानाथ शुक्ल ने लिया पर्चा वापस

विशाल सिंह चंचल और भोलानाथ शुक्ला एक ही वाहन में बैठकर निर्वाचन कार्यालय से निकले तो चर्चाओं का बाजार गर्म हो उठा।

 

 

 

 

 

 

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पंडित भोलानाथ शुक्ल ने बुधवार को अपना पर्चा वापस ले लिया। अब इस चुनावी मैदान में भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मदन सिंह यादव और देवेंद्र हैं। सपा प्रत्याशी द्वारा नाम वापसी के बाद अब भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल के जीत का रास्ता अब पूरी तरह से साफ हो गया है। मालूम हो कि बीते 21 मार्च को भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल, सपा प्रत्याशी पंडित भोलानाथ शुक्ल के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी मदन सिंह यादव और देवेंद्र ने राइफल क्लब सभागार में नामांकन किया था। बीते मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए थे।

About Post Author

You may have missed