June 19, 2025

कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ नारे के साथ निकाल रहे थे शक्ति यात्रा

IMG-20211219-WA0017

कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ नारे के साथ निकाल रहे थे शक्ति यात्रा

 

गाजीपुर। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर रविवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील राम एवं जिला उपाध्यक्ष कुसुम तिवारी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन स्थित पार्टी कार्यालय से सैकड़ों महिलाओं ने ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ नारे के साथ शक्ति यात्रा निकाला। पुलिस बल प्रयोग करते हुए यात्रा को रोकने लगी। इस बीच नोक-झोंक के बीच कई लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाई। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

गिरफ्तारी से आक्रोशित जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि यह पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या है। हम कांग्रेस जन शांतिपूर्वक ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के नारे के साथ अभी कार्यालय से निकले ही थे कि जबरदस्ती पुलिस ने हम लोगों के साथ हाथापाई कर गिरफ्तार कर थाना में बैठा दिया।

जबकि प्रियंका गांधी के निर्देश पर देश की आधी आबादी की लड़ाई लड़ते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी सुरक्षा को निश्चित करने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। अब प्रियंका गांधी द्वारा राजनीतिक में भी बराबरी का दर्जा मिलेगा। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में महिलाएं एवं बहने अपने को सुरक्षित नहीं समझ रही हैं और भाजपा नेता अनर्गल बयान देने में मशगूल हैं।

गिरफ्तारी देने वालो में पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह, पंकज दुबे, मंसूर जैदी, अजय कुमार श्रीवास्तव, लाल साहब यादव, कुसुम तिवारी, राजेश गुप्ता, संदीप विश्वकर्मा, राघवेंद्र कुमार, आशुतोष गुप्ता, माधव कृष्ण, राजेश उपाध्याय, अखिलेश राय, लालसा देवी, मीरा चौबे, महबूब निशा, सुमन चौबे, कुसुम देवी, ओमप्रकाश पांडेय, संजय गुप्ता, कमलेश्वर शर्मा, रतन तिवारी, आलोक कुमार यादव आदि शामिल थे।

About Post Author