March 26, 2025

बलिया पुलिस ने पकड़ी अवैध असलहा फैक्ट्री, पिस्टल-तमंचा और कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

IMG-20211201-WA0009

बलिया पुलिस ने पकड़ी अवैध असलहा फैक्ट्री, पिस्टल-तमंचा और कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

 

बलिया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देशन में बलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक पिस्टल 9 एमएम व एक जिन्दा कारतूस, 03 तमंचा व 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ ही तमंचा बनाने की फैक्ट्री मय उपकरण के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं, इनके पास से बरामद मोटर साईकिल होण्डा बिना नम्बर प्लेट को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर दिया गया है।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शस्त्रों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उभांव प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को संजय साहनी पुत्र मँहगू लाल साहनी (निवासी मिश्रौली मोलनापुर, थाना मधुबन, मऊ) को गिरफ्तार कर लिया। फिर उसकी सूचना पर गाँव खन्दवा के पूरब तरफ नहर के किनारे मय थानाध्यक्ष नगरा संजय सरोज ने दबिश देकर मिथिलश उर्फ लालू यादव व गोबिन्द यादव को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र व बनाने का सामान बरामद किया गया।बरामदगी के आधार पर पकड़े गये अभियुक्तों के विरूद्ध उभांव पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, 3/7/25 आर्म्स एक्ट, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। पुलिस अभियुक्तों से पूछताछ व साक्ष्य संकलन में जुटी है।

गिरफ्तार अभियुक्त संजय साहनी पुत्र मँहगू लाल साहनी ने पूछताछ पर बताया कि वह अपने दो साथियों मिथिलश उर्फ लालू यादव पुत्र गोपाल यादव (निवासी: पालपूरा, दुबारी, मधुबन, मऊ) व गोबिन्द यादव पुत्र लालू यादव (निवासी मोलनापुर, मधुबन, मऊ) के साथ अवैध हथियार बनाकर बेचता है। वह अपने पास से बरामद तमंचे को किसी को बेचने जा रहा था, तभी पुलिस बल द्वारा चेकिंग करते समय तुर्तीपार रेगुलेटिंग पुलिया के पास पकड़ लिया गया। कड़ाई से पूछ ताछ पर उसने अपने दोनों साथियों के बार में बताया, जो ग्राम खन्दवा में अवैध तमंचा बना रहे थे। अभियुक्त संजय साहनी के बताए गए स्थान पर पहुँचकर थानाध्यक्ष नगरा के साथ सावधानीपूर्वक दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह थाना उभांव मय फोर्स, थानाध्यक्ष नगरा संजय सरोज मय फोर्स, उप निरीक्षक अशोक कुमार थाना उभांव, कां. भानू पाण्डेय, सुनील निषाद व पंकज सिंह शामिल रहे।

About Post Author