राजनीति में सादगी और शुचिता के पर्याय रहे दादा- दुर्गा प्रसाद यादव

राजनीति में सादगी और शुचिता के पर्याय रहे दादा- दुर्गा प्रसाद यादव
गाज़ीपुर। पूर्वांचल के गांधी और पूर्व एमएलसी स्व० रामकरन यादव की नवीं पुण्यतिथि मनायी गयी। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने दादा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। स्वागत भाषण देते हुए रामकरन दादा के पौत्र राहुल यादव आशीष ने दादा के कृतित्व पर प्रकाश डाला। दादा के नवीं पुण्यतिथि पर नौ बार के विधायक रहे पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि गाजीपुर की धरती पर समाजवाद का बागवानी लगाने वाले दादाजी को फिर से इस समाजवादी बाग को विधायकों से भरना है। उनकी अनुपस्थिति आज हमें खल रही है। राजनीति में सादगी और सुचिता के पर्याय रहे दादा हमेशा समाज के निचले तबके के लिए सर्वसुलभ रहते थे। आज के नेताओं में सच्चाई और सादगी की कमी हो गई है और उनमें राजनीतिक सिद्धातों पर स्वार्थ का भाव बढ़ गया है। पूर्व एमएलसी डॉ विजय यादव ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन छोटेलाल यादव और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने किया। विधायक सिबतुल्लाह अंसारी, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, विधायक बीरेंद्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमाशंकर सिंह, राजेश कुशवाहा, डॉ जय यादव, पूर्व प्रधान अजय यादव, राजेन्द्र यादव मौजूद रहे।