June 19, 2025

यूपी 2022 विधानसभा चुनाव में जहूराबाद सीट से किसके सर सजेगा जीत का सेहरा ओम प्रकाश राजभर बरकरार रख पाएंगे जीत या राम प्रताप सिंह पहली बार में बन जायेंगे विधायक

IMG-20211029-WA0015

यूपी 2022 विधानसभा चुनाव में जहूराबाद सीट से किसके सर सजेगा जीत का सेहरा

ओम प्रकाश राजभर बरकरार रख पाएंगे जीत या राम प्रताप सिंह पहली बार में बन जायेंगे विधायक

उत्तर प्रदेश की जहूराबाद विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने बीजेपी से गठबंधन के तहत जीत दर्ज की थी। इस बार जहूराबाद विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है.

जहूराबाद विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में आती है। 2017 में जहूराबाद में कुल 37.56 प्रतिशत वोट पड़े। 2017 में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से ओम प्रकाश राजभर ने बहुजन समाज पार्टी के काली चरण को 18081 वोटों के मार्जिन से हराया था।
जहूराबाद विधानसभा सीट बलिया के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं वीरेंद्र सिंह मस्त, जो भारतीय जनता पार्टी से हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के सनातन पांडे को 15519 से हराया था।

बीजेपी से राम प्रताप सिंह है टिकट के प्रबल दावेदार

2017 यूपी विधानसभा चुनाव में भले ही जहूराबाद सीट गठबंधन के तहत ओम प्रकाश राजभर के खाते में चली गई थी और वह जीत भी गए थे। लेकिन पिछले लगभग 10 वर्षों से भाजपा नेता राम प्रताप सिंह जहूराबाद में लगातार सक्रिय हैं। और 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में ओम प्रकाश राजभर के सपा से गठबंधन के बाद अब राम प्रताप सिंह बीजेपी के विधायक के टिकट के प्रबल दावेदारों में प्रथम स्थान पर आ गए हैं। पिछ्ले 10 वर्षों में पार्टी स्तर के हर कार्यक्रम में राम प्रताप सिंह और उनके अनुज शिव प्रताप सिंह पूरे विधानसभा में लगातार सक्रिय हैं।

ओम प्रकाश राजभर पर भारी पड़ सकते हैं राम प्रताप सिंह पिंटू

सपा से गठबंधन करने के बाद ओम प्रकाश राजभर को बीजेपी से मिलने वाला वोट कट जायेगा। राम प्रताप सिंह के लगातार विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहने से वह युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में जो पहली बार वोट डालने वाले हैं वो सभी राम प्रताप सिंह के पक्ष में मतदान कर सकते हैं। कोरोना काल में जहां लोग घर से निकलने में कतराते थे वहीं राम प्रताप सिंह और उनके छोटे भाई शिव प्रताप सिंह क्षेत्र की जनता की हर संभव मदद करते रहते थे। 1996 के विधानसभा चुनाव के बाद से जहूराबाद सीट बीजेपी से दूर रही है। 2022 के चुनाव में बीजेपी हर हाल में यह सीट जीत करकर अपना वर्चस्व कायम करना चाहेगी। वहीं दूसरी तरफ ओम प्रकाश राजभर भी जीत के इरादे से ही रण में उतरेंगे जहां एक तरफ उनका भाजपा का वोट कटेगा वहीं दूसरी तरफ उन्हें समाजवादी पार्टी का वोट मिलने से फायदा होगा। जहां स्वजातीय बिरादरी में ओम प्रकाश राजभर का प्रभाव है वहीं अन्य बिरादरी के लोगों में राम प्रताप सिंह का प्रभाव है।

About Post Author