June 19, 2025

*समाजवादी लोहिया वाहिनी का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन, कार्यकर्ताओं में भरा जोश।*

IMG-20211024-WA0008

*समाजवादी लोहिया वाहिनी का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन, कार्यकर्ताओं में भरा जोश।*

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनीति दल तैयारियां में जुटे हैं। राजनीतिक दलों की बैठकें जारी हैं। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में रविवार को गाजीपुर जनपद के भांवरकोल ब्लॉक क्षेत्र के मचछटी स्थित इंटर कॉलेज में समाजवादी लोहिया वाहिनी का सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ का नारा दिया गया। सम्मेलन को सपा लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष अमित कुमार ठाकुर ने संबोधित किया। अमित कुमार ठाकुर ने विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ में एक जोश भरा। इसके साथ ही पार्टी की जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया कि मतदाता सूची में जो भी नाम छूटे हो उसको ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जाए तथा घर घर जाकर मतदाताओं से पार्टी की विचारधाराओं से अवगत कराये जिससे संगठन मजबूत हो तथा पार्टी की जीत सुनिश्चित हो।सम्मेलन में पुर्व विधायक मुहम्मदाबाद सिबगतुल्लाह अंसारी का जोरदार स्वागत किया गया। इस सम्मेलन में विधानसभा मुहम्मदाबाद के अध्यक्ष गोबरधन यादव, उपाध्यक्ष ललन राय(पुर्व प्रधान,शेरपुर),विधानसभा महामंत्री वीरेंद्र यादव, विधानसभा सचिव राघो तिवारी,रमेश राय ,सांस्कृतिक पदाधिकारी गया यादव समाज सेवी मुहम्मद इसरार(डॉ सहाब)मौजूद रहे।

About Post Author