June 19, 2025

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुलिस अधीक्षक ने किया यह काम

बलिया। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। साथ ही उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

एसपी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों तथा विचारों से सभी पुलिसकर्मियों को अवगत कराया। गांधीजी द्वारा बताये गये सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने को प्रेरित किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सफाई कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा जनपद के समस्त थानों/कार्यालयों में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

About Post Author