मुहम्मदाबाद में सपाइयों का सम्मेलन, सैकड़ों युवा हुए एकत्रित

गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन एवं समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामकरन निर्मला की संस्तुति पर समाजवादी लोहिया वाहिनी का एक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ।
जिसमें लोहिया वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष शिवानन्द यादव हलचल के द्वारा जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर को माल्यार्पण कर व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि मुहम्मदाबाद विधानसभा प्रभारी व पूर्व प्रत्याशी राजेश राय के द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन में आए विशिष्ट अतिथि के रूप में लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित कुमार ठाकुर का स्वागत कर युवाओं को आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के सम्बन्ध में संदेश दिया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजेश राय ने कहा कि सपा के कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनाव तक तमाम साजिशों के साथ प्रताणित किया जाएगा। इससे सावधान होकर अपने कार्य को करते रहने की जरूरत है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा जी की जयंती के साथ हम लोग इस विधानसभा चुनाव में चुनाव का बिगुल फूंक कर विधानसभा के एक एक घर में हम लोग जाएंगे और भाजपा सरकार की तमाम नाकामियों को लोगों को बताएंगे।
चाहे महंगाई हो, किसानों का मुद्दा हो, महिलाओं का मुद्दा हो या बुजुर्गों का। यह सरकार हर एक मुद्दे पर फेल है। हम लोगों को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किये गए विकास कार्यों को भी लोगों को बताएंगे। जनता इस बार भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेगी।
उक्त अवसर पर कुछ कार्यकर्ताओं को पदभार दिया गया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर प्रमाण पत्र दिया गया। जिसमे मुख्य रूप से अमित कुमार उपाध्याय,दिलसाद सिद्दीकी अजय मिश्रा, पंकज राजभर उपाध्यक्ष तथा आजाद कुशवाहा महासचिव व अन्य लोगों को प्रमाण पत्र दिया गया।
सम्मेलन में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव (व्यासजी) ,पारस यादव, संतोष राय , छांगुर यादव मुन्द्रीका राय मनीष गुप्ता, मनीष यादव,दया शंकर यादव काशीनाथ यादव, .मनोज यादव, अनिल यादव .राम अशीष यादव चौधरी, रामनिवास यादव, कुलदीप यादव, मुलायम यादव लक्ष्मण यादव, राहुल शुक्ला, संदीप यादव, संदीप सत्या , विवेक यादव,उमेश यादव, अध्यक्षता रामधारी यादव व संचालन का कार्य नगर अध्यक्ष शाहिद खां ने किया।