June 22, 2025

नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

IMG-20210720-WA0010

 

गाजीपुर जनपद के बिरनो ब्लॉक परिसर में मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह सहित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण किया।एसडीएम सदर अनिरुद्ध सिंह ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि जिला पंचायत और प्रदेश सरकार से ब्लॉक के विकास के लिए अधिक से अधिक धन बिरनो को उपलब्ध कराया जाएगा।बिरनो विकास खण्ड में पूर्व की सरकारों में केवल धन का दुरुपयोग किया गया है।बिरनो ब्लॉक जिओए का विकास में मॉडल ब्लॉक होगा।
विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह के नेतृत्व में बिरनो ब्लॉक का सम्पूर्ण विकास होगा।बिरनो के विकास के लिए जिला पंचायत से भी धन आवंटित की जाएगा।
भाजपा के जंगीपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रमेश सिंह पप्पू ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह केंद्र और प्रदेश सरकार के नीति के अनुसार बिरनो ब्लॉक का सर्वांगीण विकाश के लिए कटिबद्ध है बिरनो ब्लॉक जिले के मॉडल ब्लॉक होगा।बिरनो ब्लॉक में पहली बार भाजपा समर्थित उम्मीदवार प्रमुख पद पर निर्वाचित हुआ है।इस मौके बीडीओ नीरज श्रीवास्तव सुभाष राम,अभिमन्यु सिंह, रमाशंकर राजभर,सुभाष गुप्ता,सुरेश सिंह, केशव सिंह,रमेश सिंह पप्पू,
अध्यक्षता शिवजी सिंह एवम संचालन आकाश राजभर ने किया।

About Post Author