June 20, 2025

अराजकतत्वों ने जड़ से काट दिया आम और महोगनी के सैकड़ो पौधे

आखिर इन पौधों ने किसी का क्या बिगाडा था जिसके चलते रात के अंधेरे में इन्हें काट डाला

काटे गये आम के पौधों के साथ अरविंद राय

गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के मसौनी गांव के एक बगीचे में लगे आम के बीस और 100 महोगनी के पौधे सोमवार की देर रात अराजकतत्वों ने जड़ से काट कर सुला दिया। मंगलवार को सुबह इस घटना की जानकारी होने पर पीड़ित अरविंद राय ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।करीमुद्दीनपुर पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
मसौनी गांव निवासी अरविंद राय पुत्र राम प्रवेश राय ने अपने खेत में चार साल पहले दशहरी, लंगड़ा आम और महोगनी के पौधे लगाए थे। काफी मेहनत और उचित देखभाल कर इन पौधों को बडा़ किया गया था। जबकि अराजकतत्वों ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। उन्होंने सभी पौधों को काट कर गिरा दिया। सुबह जब अरविंद राय परिवार के सदस्यों के साथ बगीचे में टहलने गए तो जड़ से काटे गए आठ से दस फीट के तैयार पौधे देख उनके होश उड़ गए।

बगीचे में सभी पौधे जमीन पर गिरे हुए थे। घटना की जानकारी होते ही बगीचे में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने बताया कि चार वर्ष पूर्व दशहरी एवं लगड़ा आम के पौधे के साथ महोगनी के पौधे लगाए गए थे। मेहनत के बाद आठ से दस फीट के पौधे तैयार हुए थे। जिस देश में बृक्षों की पूजा की जाती है.जहां एक बृक्ष को दस पुत्र के समान माना गया है.उसी देश में यैसे भी अराजक तत्व मौजूद है।क्षेत्र के लोग घटना से आक्रोशित है तथा इस घृणित कार्य की निन्दा कर रहे हैं।

About Post Author

You may have missed