कोरोना महामारी के समय आदित्य सिंह द्वारा किए गए कार्यों की मंत्री ने की प्रशंसा

गाजीपुर- उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह से युवा भाजपा नेता आदित्य सिंह ने लखनऊ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने महेंद्र सिंह का आशीर्वाद और शुभकामना प्राप्त किया और कोरोना महामारी के समय किए गए कार्यों की प्रशंसा भी मंत्री द्वारा की गई। उन्होंने आदित्य का उत्साहवर्धन करते हुए जनसेवा का महत्व बताया। आदित्य ने उन से गाजीपुर आने का आग्रह भी किया।जिसे उनके द्वारा सहर्ष स्वीकृति दी गयी।