राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र पहुंचे बाबा दरबार
श्रीकाशी विश्वनाथ से सपत्नीक लिया आशीर्वाद
दिव्यांग थैरेपी सेंटर का किया भूमि पूजन

दो दिवसीय पूर्वांचल दौरे पर पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को संकट मोचन मंदिर और बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में सपत्नी हाजिरी लगाई।
मंदिर के अर्चक पंडित श्रीकांत मिश्र ने विधि-विधान से षोडशोपचार पूजन कराया। मंदिर की ओर से आशीर्वाद स्वरूप अंगवस्त्रम, रुद्राक्ष की माला और प्रसाद भेंट किया गया। इस दौरान उन्होंने कारीडोर का निर्माण भी देखा।

मुख्यकार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने निर्माण कार्यों से अवगत कराया। और कॉरिडोर के सम्बंध में अन्य जानकारियां भी दी। वहां से महामहिम दांगनज के लिए रवाना हो गए। दांगनज में राज्यपाल दिव्यांग थैरेपी सेंटर का भूमि पूजन किया। दानगंंज में सुबह ही उनके स्वागत और उनके आगमन की तैयारियां जोरों पर रहीं। भूमि पूजन स्थल पर भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ ही उनके जानने पहचानने वाले लोगों की भी खूब जुटान रही।
सेंटर के निर्माण के बाद परिसर में पूर्वांचल ही नहीं आस पड़ोस के राज्यों से आने वाले दिव्यांगों के इलाज की आधुनिकतम सुविधा उपलब्ध होगी। उम्मीद जताई गई है कि जल्द ही परिसर का निर्माण व्यापक स्तर पर शुरू होने के बाद मरीजों को इसका लाभ भी मिलने लगेगा।

इससे पूर्व शुक्रवार को बनारस पहुचने के बाद राज्यपाल ने मिर्जापुर स्थित माता विंध्यवासिनी के दरबार में शीश नवाया था। वहीं, सर्किट हाउस में वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश, जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की भी किये थे।