युवा भाजपा नेता आदित्य सिंह के घर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के गाजीपुर जनपद आगमन पर अनेक स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत एवम अभिनंदन किया गया।मालूम हो की भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का जनपद में दो दिवसीय कार्यक्रम रहा जिसमें पूरे जनपद के संभावित क्षेत्रों के दौरा के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लेकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीओं के मन को टटोलने के बाद प्रदेश व केंद्र द्वारा जनहित में जारी विकास कार्यो सहित आगामी 2022 में आने वाले विधानसभा चुनाव पर गहनता पूर्वक प्रकाश डालने का काम किया।इसी क्रम में युवा कार्यकर्ताओं को भी इन्होने खूब श्रेय देते हुए प्रोटोकॉल तोड़कर उनके आग्रह पर उनके दरवाजे पर दस्तक देकर उनके राजनीतिक जीवन में चार चांद लगाने का काम भी भरपूर किया।

सुबह-सुबह चाय पर चर्चा के दौर में शहर के युवा भाजपा नेता आदित्य सिंह के घर पहुंचकर उनके भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्पण को बल देते हुए कहा कि आप पूरी तन्मयता से पार्टी को मजबूती प्रदान करे आने वाले समय में पार्टी निरंतर आपका सम्मान स्वाभिमान बढ़ाने का कार्य करेगी।
उन्होने आदित्य सिंह के दादा पूर्व अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन गंगा प्रसाद सिंह का पैर छूकर उनका आशिर्वाद प्राप्त किया। साथ ही आदित्य सिंह की माता जी एवम पिता आनन्द सिंह प्रबन्ध निदेशक आई डी मेमोरियल ग्रुप आफ कालेज गाजीपुर से भी मुलाकात की।इसके पूर्व में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह.पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भी आनन्द सिंह के आवास पर पधार चुके हैं।
इस मौके पर दर्जनों गणमान्य व्यक्तियों के साथ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।