पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा ने शवदाहगृह का किया उद्घाटन

गाजीपुर जनपद के बाराचवर विकास खण्ड अन्तर्गत अतौवली गांव मे मगंलवार के दिन ग्राम पंचायत कोटे से 22लाख रूपये से बने शवदाहगृह का बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा ने शिलापट से पर्दा हटाकर उद्घाटन किया।उन्होने अपने सम्बोधन मे कहा की आत्मा अमर है जो इस जग मे आया एक न एक दिन उसको जाना है लेकिन बस उनकी स्मृतियां ही शेष रह जाती है।जो अच्छा करेगा उसकी जनता हमेशा नाम लेगी। प्रमुख पति कौशल सिंह की भी वो तारिफ की।और कही की इस शवदाहगृह के बन जाने से इस गांव के लोगो को दाह संस्कार करने मे कठिनाइयों का सामना नही करना पडेगा।वे यही नही रूकी आगे कही की जब सपा की सरकार थी तो जिले मे सपा के तीन मंत्री थे उन तीनो मंत्रियों के विधान सभाओ मे एक भी सपा का ब्लाक प्रमुख नही बन पाया।लेकिन जहुराबाद विधान सभा मे तीन ब्लाक प्रमुख का पद है तीनो ब्लाक प्रमुखो के पद पर सपा के ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुए।कुछ मेरे सपा के साथी इन नामो पर विरोध भी किये लेकिन मेरे सामने उनकी एक न चली मैने तीनो ब्लाक प्रमुखो को जीत दिला ही दी।सुबे मे उस समय सपा की पुर्ण बहुमत की सरकार थी सपा की गलत नितियो के चलते पिछले विधान सभा के चुनाव मे मात्र 45 सीटो पर आकर सिमटकर रह गयी। केन्द्र सरकार की गलत नितियो से देश का किसान बर्बाद हो गया।आज देश का किसान दिल्ली की बार्डर पर कड़ाके की ठण्ड मे बैठकर अपनी धान की ऊपज का मूल्य मांग रहा है।लेकिन देश के किसानो को अन्नदाता कहने वाले प्रधानमंत्री मोदी जी बहरे हो गये है वे कहते है कि मेरी सरकार सम्माननिधि देकर किसानो को सम्मानित कर रही है।अगर इस देश का किसान सम्मानित होता तो सड़को पर आकर अपनी हक की आवाज बुलंद करता।केन्द्र की बेसरमी सरकार अड़ानी अम्बानी की गोद मे खेल रही है उन सभी के ईशारो पर केन्द्र सरकार चल रही है।प्रधानमंत्री जी मन की बात करते है लेकिन किसानो की मन की बात को नही सुनते।अब तक सैकड़ो किसानो की जाने चली गयी है।देश के प्रधानमंत्री मोदी जी मदाड़ी की भुमिका मे है मेरी पार्टी किसानो के पक्ष मे खड़ी है मेरा न मोदी जी से विरोध है न योगी जी से कोई विरोध है 2022के विधान सभा के चुनाव मे सुबे मे चल रही भा ज पा और योगी जी की सरकार का सुपड़ा साफ होने जा रहा है बस समय का इंतजार करिये अब मोदी जी और योगी जी से जनता ऊब चुकी है। कार्यक्रम के दौरान पूर्वमंत्री को लोगो ने पुष्पाहार भेट किया।श्रीप्रकाश राय अमरनाथ यादव पूर्व प्रधान लालजी यादव,बृजभान सिंह बघेल जिलापंचायत सदस्य सदरेआलम पूर्व ग्रामप्रधान रामनिवास यादव,राबचन सिंह विश्राम यादव बृजेश सिंह पूर्वग्रामप्रधान विनय सिंहढूक्कू,अमवा सती धाम के महंथ अजंनीदास बब्बन सिंह पूर्व मंत्री प्रतिनिधि असलम हुसैन सत्यदेव सिंह अंगद सिंह यादव सत्येन्द्र यादव,दया सिंह विश्राम सिंह रविन्द्र सिंह राजन प्रसाद खरवार हामिद अंसारी विरेन्द्र खरवार कृष्णा सिंंह सुधीर दुखन्ति राम पूर्व प्रधान हरेराम सिंह यादव वकील राजभरक्षेत्रपंचायत सदस्य झब्बू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता हृदयनारायण सिंह ने कियातथा संचालन कमलेश यादव ने किया।कार्यक्रम मे आये हुए लोगो के प्रति ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कौशल सिंह ने आभार प्रकट किया।
