June 18, 2025

बाप और बेटी का रिश्ता सबसे पवित्र -शांतनु जी ,प्रोफेसर सानंद सिंह ने किया व्यास पूजन

IMG-20241211-WA0012

बाप और बेटी का रिश्ता सबसे पवित्र -शांतनु जी

प्रोफेसर सानंद सिंह ने किया व्यास पूजन

शिवधाम कैलाश मानसरोवर मुक्ति आन्दोलन की ओर से नगर के आदर्श इंटर कालेज मैदान में आयोजित संगीतमय रामकथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथावाचक शांतनु महाराज ने धनुषयज्ञ व राम सीता विवाह का वर्णन कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

प्रसंग में महाराज ने कहा कि भगवान के द्वारा धनुष टूटते ही सारे जग में खुशियां मनाई जाने लगी। लक्ष्मण परशुराम संवाद को भी महाराज ने सुनाया। अयोध्या से बारात आई और भगवान का सुंदर विवाह महाराज जनक के आंगन में हुआ। आज भगवान और भक्ति का मिलन हो गया और सखियों ने मंगल गीत गाकर बधाई। शान्तनु महाराज आगे बताया कि बेटियां ही घर की लक्ष्मी होती है जब बेटी विदा होती है तो कठोर से कठोर दिल पिघल जाता है। बाप और बेटी का रिश्ता संसार में सबसे पवित्र है। बाप बेटी से ही अपने मन की बात तथा बेटी बाप से ही अपने मन की बात करती है। भारतीय समाज में राम और सीता को आदर्श दंपत्ति (पति पत्नी) का उदाहरण समझा जाता है।

राम सीता का जीवन प्रेम, आदर्श, समर्पण और मूल्यों को प्रदर्शितई करता है। श्रीराम सीता विवाह कथा सुनते ही श्रद्धालुओं ने पुष्प बरसाकर स्वागत किया। कथा में वरिष्ठ भाजपा नेता डाक्टर सानंद सिंह प्रबंध निदेशक सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज गाधिपुरम बोरसिया गाजीपुर,मानवेंद्र सिंह, दिग्विजय उपाध्याय काउंसलर सत्यदेव ग्रुप्स,पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र प्रताप सिंह, मिथिलेश सिंह, संजय वर्मा, दिनेश प्रधान, विनोद वर्मा, प्रहलाद सिंह, लखन जायसवाल, विनोद पांडेय, विकाश चौबे, सदानंद शाहू, चंदन सिंह, शुभम श्रीवास्तव, अजित गुप्ता, दीपक वर्मा, गीता देवी, शशिकांत थे।

About Post Author