June 18, 2025

सत्यदेव ग्रुप्स की ट्रस्टी सावित्री सिंह का जन्मदिन पौधारोपण के साथ सम्पन्न

गाजीपुर जनपद के सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के अंतर्गत सत्यदेव आईटीआई के कैंपस में सत्यदेव ग्रुप आफ कालेजेज की ट्रस्टी माता सावित्री सिंह के जन्मदिन के अवसर पर वृहद पौधारोपण और सम्मान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस महान पर्व पर, सभी लोगों ने इसे उत्सव की तरह मनाया।इस अवसर पर डाक्टर सानन्द सिंह प्रबंध निदेशक सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज ने बताया की अपने परिवार के सभी लोगों को बुलाने की और उपस्थित रखने की एक कोशिश की गई।

यह परमात्मा की असीम कृपा है की मेरी मां हम सभी के साथ हैं।
और उनका निर्देशन और मार्गदर्शन हम सभी को स्वस्थ रूप में प्राप्त हो रहा है

आज के दिन सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस गाजीपुर की ओर से सभी संस्थाओं के सभी प्रिंसिपल, और उनके साथ काम करने वाले सम्मानित सदस्य गुलदस्ता और उपहार भेंट करके, आशीर्वाद प्राप्त किए।
आज के दिन सत्यदेव कॉलेज के परिसर में पौधे लगाए गए।यह वृक्ष है, जो हमारे लिए ईश्वर की तरह है,, हमारी उम्मीदों को यह पूरा करते हैं।

एक तरफ हम पूरे वातावरण को स्वस्थ और हरियाली संयुक्त बनाते हैं,, दूसरी तरफ अपने स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह से अनुकूल इन वृक्षों के आधार पर हम करते हैं।पूज्य पिता कर्मवीर स्व० सत्यदेव सिंह की अनुपस्थिति में मेरी मां ही हमारे लिए सब कुछ है।

जन्मदिन के कार्यक्रम में डाक्टर आनन्द सिंह.डाक्टर सुमन सिंह.डाक्टर प्रिति सिंह.अमित सिंह रघुवंशी.इंजिनियर अजीत यादव.दिग्विजय उपाध्याय.प्रशान्त सिंह सोनू .राम जी गिरी समेत ढेर सारे लोग उपस्थित रहे।

About Post Author