June 19, 2025

कनुवान के ग्राम प्रधान जितेंद्र राय के आकस्मिक निधन से क्षेत्रवासियों में शोक की लहर

IMG-20240911-WA0032

कनुवान के ग्राम प्रधान जितेंद्र राय के आकस्मिक निधन से क्षेत्रवासियों में शोक की लहर

 

 

गाजीपुर जिले के भांवरकोल ब्लाक क्षेत्र के कनुवान के ग्राम प्रधान जितेंद्र नाथ राय 50 बर्ष का वाराणसी के एक निजी अस्पताल में जेन्डिस (पिलिया) की बीमारी के चलते उनका आकस्मिक निधन हो गया। अभी दो माह पूर्व ही उनका अल्सर का आपरेशन हुआ था। परिजनों के अनुसार अभी दो दिन पूर्व उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां आज भोर में उन्होंने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।स्व0 राय बड़े ही सामाजिक एवं ब्यवहारिक तथा चर्चित पशु चिकित्सक भी थे। उनके निधन की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। उनका शव गांव आते माता विमल राय, पत्नी नीतू राय, लड़का अमरीश राय, लड़की साक्षी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उनके निधन की खबर मिलते ही प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता आनंन्द राय मुन्ना सहित क्षेत्र के अधिकांश ग्राम प्रधान उनके घर पहुंच परिजनों को सांत्वना दी।उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को जोगीबीर (लोहारपुर) स्थित गंगा घाट पर किया जाएगा।

About Post Author