June 19, 2025

जनसंवाद कार्यक्रम में नीरज शेखर को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए डा0सुषमा शेखर ने किया अपील

IMG-20240522-WA0017

जनसंवाद कार्यक्रम में नीरज शेखर को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए डा0सुषमा शेखर ने किया अपील

डा0 सुषमा शेखर के भोजपुरी भाषण के कायल हुए जहुराबाद विधानसभा वासी।

जनसंवाद कार्यक्रम में डा0सुषमा शेखर का वोट के रूप में महिलाओं द्बारा खोईछा भराई हो रहा है।

गाजीपुर–बलिया लोकसभा अन्तर्गत जहुराबाद विधानसभा के बाराचवर कासिमाबाद और मरदह विकास खण्ड के पिहुली,नारायनपुर,लखनौली,अमवां,अतौवली, नसीराबाद,गौरतियरा,दहेन्दू,खजुरगां,फेफरा,मरदह,इत्यादी गांवों में बलिया लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर की पत्नी डा0सुषमा शेखर ने जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से उनको भारी मतों से विजयी बनाने के लिए जनमानस से अपील किया।तथा हर जनसंवाद कार्यक्रम में डा0सुषमा शेखर भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश भोजपुरी भाषा में डाल रही है।उनकी भोजपुरी भाषा की चर्चा जबरदस्त हो रही है।जो भी उनके भोजपुरी भाषण को सुन रहा है इस बात की चर्चा जनमानस में हो रहा है।वो सीधा महिलाओं के बीच पहुंचकर अपने हम उम्र की महिलाओं को गले लगा रही है तथा अपनी उम्र से बडी महिलाओं का पैर छूकर अपने पति को भारी मतों से विजई बनाने का आर्शीवाद भी ले रही है।

 

तथा इसके साथ साथ जनसंवाद कार्यक्रम में डा0 सुषमा शेखर को वोट के रूप में महिलाओं के द्बारा खोईछा भराई भी किया जा रहा है। जनसंवाद कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुए डा0 सुषमा शेखर ने कही की हमनी के प्रधानमंत्री मोदी जी समाज के हर वर्ग के लिए बेहतरीन काम कईलें बानी ऊहा के द्वारा जनहित में जेवन योजना चलत बा ओकर लाभ आम आदमी के भी मिलता बा। प्रधानमंत्री जी ऐबेरी के चुनाव में 400पार के नारा देले बानी आप सभी के बदौलत।देश के सुरक्षा को जिम्मेदारी खुद लेले बानी अऊरी हमनी के प्रदेश क सुरक्षा महराज जी के हाथ में बा ।ये सरकार के उपलब्धी विकास ही बा।

जनसंवाद कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख ब्रजेन्द्र सिंह,ब्लाक प्रमुख कासिमाबाद मनोज गुप्ता,ब्लाक प्रमुख मरदह सीता सिंह,ग्रामप्रधान राजनेता राजभर,पूर्व प्रधान मुरली सिंह,श्रीप्रकाश राय,बब्बन सिंह,टुनटुन सिंह,हिमांशू राय,देवा सिंह,धन्नू सिंह,सुनील सिंह,सत्यदेव सिंह,रमेश सिंह, नन्दलाल सिंह,रामनगीना सिंह,प्रसून सिंह बाबू,पूर्व प्रधान अभिषेक सिंह मिन्टू,उमेश सिंह,अनुराग सिंह,पुर्व प्रधान अनन्त सिंह,सुधीर सिंह,रामसागर यादव,शिवजी सिंह,डा0राधेश्याम कुशवाहा, ग्राम प्रधान दीपक उपाध्याय,ग्रामप्रधान पप्पू खां,मासूम हैदर,असगर अली,डा0रामकरन विन्द,उदयशंकर सिंह,मजेदार गोड़, श्याम नारायण सिंह,अशोक पटेल,सचिन कन्नौजिया,शिवमुनी राजभर,संतोष कुशवाहा,संतोष गुप्ता,वंशी चौहान,दीपक लाल श्रीवास्तव,तथा सभी भाजपा के मण्डल अध्यक्ष भासपा कार्यकर्ता, निषाद पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

About Post Author