मुद्दा विहिन हो गया है इंडिया गठबंधन-सुरेन्द्र राजभर

मुद्दा विहिन हो गया है इंडिया गठबंधन-सुरेन्द्र राजभर

एम एलसी विशाल सिंह चंचल ने जहुराबाद विधान सभा में नीरज शेखर को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए किया अपील

गाजीपुर–बलिया लोकसभा के अन्तर्गत जहुराबाद विधानसभा में सोमवार के दिन भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने जन संवाद कार्यक्रम के तहत पिहुली,बरेजी,गंगौली बाजार, कासिमाबाद,चरया,बरेसर,दरियापुर,रेगांकुटी,बरार,दुर्गापुर,पाली,मुहम्मदपुर टंडवा,बहादुरगंज सहित जगहों पर पहुचकर नुक्कड़ जनसभा को सम्बोधित किया तथा एक जुन को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपने अपने बुथ पर कार्यकर्ताओ पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों से मतदान कराने की अपील किया तथा समर्थन मांगा।

 

बरेजी गांव के ब्रह्म बाबा के स्थान पर नुक्कड़ जनसभा को भासपा के जिला प्रभारी सुरेन्द्र राजभर ने सम्बोधित करते हुए कहा की इंडिया गठबंधन वाले नेता पदाधिकारियों के पास जनता में जाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है।उन सभी के सपा प्रत्याशी का हवा निकल गया है।वे केवल जनता में जाकर मतदाताओं को भ्रमित कर रहे हैं और कह रहे हैं की संविधान खतरे में है वे लोग घोसी लोकसभा में घुम घुम कह रहे हैं की भाजपा कार्यकर्ता एनडीए प्रत्याशी डा0अरविन्द राजभर के साथ धोखा कर रहे हैं।ऐसा कुछ नहीं है घोसी लोकसभा में एक हजार भाजपा कार्यकर्ता दो महीने से भासपा कार्यकर्ताओं के साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी डा0अरविन्द राजभर को भारी मतों से जिताकर लोकसभा में भेजने वाले हैं।

उन्होंने भासपा कार्यकर्ताओं से अपील किया की इंडिया गठबंधन वाले नेताओं कार्यकर्ताओ से दूरी बनाकर रहना है उन सभी के भ्रमजाल में नहीं आना है।हम लोगों के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने जहुराबाद विधानसभा से ढेड़ लाख मतों से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर को जिताने का जो वादा किये है उसको भाजपा और भासपा कार्यकर्ता मिलकर पुरा करेंगे।बलिया लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने नुक्कड़ जनसंवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो कहती हैं वो करके दिखाती है।

भाजपा सरकार की जनहित की जो योजनाएं चल रही है उसका लाभ जनता को मिल रहा है तथा सभी योजनाओं को जनता के सामने रखा तथा कहा की विरोधी चुनाव में केवल अफवाह फैलाता है उन अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।जहां एनडीए गठबंधन का प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है वहां पर भाजपा कार्यकर्ता पुरे मनोयोग से लगे हैं।तथा जहां पर भाजपा कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे हैं वहां पर एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता पदाधिकारी पुरे मनोयोग से अपने अपने प्रत्याशियों को जिताने में लगे हे।उन्होंने सभी से अपील किया की एक जुन को पोलिंग बुथ पर पहुंचकर पहले मतदान करें फिर जलपान करें ताकि मोदी जी का 400पार वाला सपना पुरा हो सके।

कासिमाबाद तथा अन्य जगहों पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर जी को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए जनमानस से अपील किया। जनसंवाद कार्यक्रम में पुर्व विधायक कालीचरण राजभर ब्लाक प्रमुख बृजेन्द्र सिंह,बलिया लोकसभा के सहसंयोजक डा0सानन्द सिंह, पूर्व प्रधान रामाश्रय सिंह,ग्रामप्रधान राजनेता राजभर,ग्रामप्रधान योगेन्द्र पाल,गोलू सिंह,आलोक सिंह,सुनील सिंह,सुधीर कुमार सिंह,मार्कण्डेय सिंह,भीष्मदेव सिंह,नन्दलाल सिंह, जिलापंचायत सदस्य राजकुमार सिंह झाबर की पुरी टीम,प्रसून सिंह,विवेक सौरभ,मुरली सिंह,श्रीप्रकाश राय,उमेश सिंह,मयंक सिंह, चर्तुभुज सिंह,ब्लाक प्रमुख मनोज गुप्ता,जिलाध्यक्ष भासपा लल्लन राजभर,श्याम नारायण सिंह,अशोक पटेल,सचिन कन्नौजिया, जितेन्द्र नाथ पाण्डेय,शिवमुनी राजभर,संतोष कुशवाहा,वंशी चौहान,दीपक लाल श्रीवास्तव,संतोष गुप्ता,शिवप्रताप सिंह छोटू की पुरी टीम सहीत सभी मण्डल अध्यक्ष मौजूद रहे।

About Post Author