पीएम मोदी ने जाति पाति की खाई को पाट कर सुशासन और कानून का राज कायम किया है-बाबू राम निषाद

पीएम मोदी ने जाति पाति की खाई को पाट कर सुशासन और कानून का राज कायम किया है-बाबू राम निषाद

कासिमाबाद में जहूराबाद विधानसभा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

बूथ सम्मेलन में मंच से ही नीरज शेखर ने दस मई को पर्चा दाखिला करने का ऐलान किया तथा सभी को चलने के लिए निमंत्रण दिया

गाजीपुर–जनपद के कासिमाबाद तहसील मुख्यालय स्थित नेशनल इंण्टर कालेज के प्रागण में बलिया लोकसभा के जहुराबाद विधानसभा के भाजपा बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन बुद्बवार की देर शाम सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि हमीरपुर के राज्य सभा सांसद बाबूराम निषाद थे।


उन्होंने भाजपा बूथ सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि
जाति पाति से परे देश व प्रदेश में सुशासन और कानून का राज के लिए भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत की सरकार बहुत जरूरी है। और इसी व्यवहार व्यवस्था के लिए हम सब बहुत लम्बे समय से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भारतीय जनता पार्टी की सोच और हमारे संगठनकर्ताओं के विचार थे आज वह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जमीन पर दिख रहा है‌ साफ सुथरी और भ्रष्टाचार मुक्त इमानदारी की राजनीति हमारा संकल्प है। यह समय समग्र क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और पूर्णता का है जातिवाद की खाई को पाटने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विगत 10 वर्षों में किया है। सुशासन व कानून के राज के लिए एक बार पुनः हमें भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनानी है । सबके हक एवं अधिकार को देने का काम भाजपा की सरकार ने किया है यह हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को धूल चटाना भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का नैतिक दायित्व है और हमे पूर्ण विश्वास है यह काम यहां बैठे हमारे बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता अवश्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडे माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं है, मोदी जी और योगी जी अगर अच्छा काम कर रहे हैं तो आप सब की जिम्मेदारी है कि उनके कार्यों को जनता तक पहुंचाएं और सरकार के एक-एक काम की चर्चा करके सबको बताने की जरूरत है।


विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सासंद ने कहा कि मोदी जी की ताकत हमारे कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष हैं जिनके बल पर लगातार तीसरी बार बन रही भाजपा कि सरकार मे बलिया का भी प्रतिनिधित्व होगा, जनता की आवाज बन चुके बलिया लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर भारी बहुमत से चुनाव जीत रहे है यह सुनिश्चित हो गया है।

उन्होंने आगे कहा कि बलिया लोकसभा के हर बूथ को जीत कर भाजपा को सदन में बैठाने का संकल्प ले चुके बूथ अध्यक्षों का उत्साह आज यह सिद्ध कर दिया है कि यहां के लोग विकास के गति को तेज करने के लिए पुरी तरह से भाजपा के पक्ष में मतदान करने को तैयार हैं।

बलिया लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने अपने सम्बोधन में कहा की भाजपा में संगठन का निचली ईकाई बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक,पन्ना प्रमुख का सबसे बड़ा योगदान होता है।इन्हीं के बदौलत भाजपा संगठन मजबुत हुआ है तथा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी पूर्व प्रधानमंत्री स्व॰चन्द्रशेखर जी भी हमसे कहा करते थे सबसे छोटी इकाई का कार्यकर्ता ही असली पार्टी का कार्यकर्ता होता है।उनके सम्मान का हमेशा ख्याल रखना वहीं असली ताकत होते हैं।उन्होंने मंच से ऐलान किया की कार्यकर्ता किसी बिचौलिए के माध्यम से कोई काम के लिए हमसे न कहवाए शायद वह बिचौलिया उस कार्यकर्ता की बात हम तक न पहुंचाये, कार्यकर्ता अपना काम हमसे स्वंय कहे कार्यकर्ताओ का काम होगा।तथा उनके सम्मान को गिरने नहीं दूगां।उन्होंने मंच से सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों से आवाहन किया की मैं अपना पर्चा दाखिला दस मई को बलिया मुख्यालय पर करूंगा आप सभी सादर आमंत्रित हैं।सभी मण्डल अध्यक्षों ने मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि को अपने अपने मण्डल की तरफ से माल्यार्पण कर स्वागत किया।

बूथ सम्मेलन को बलिया लोकसभा के सहसंयोजक डा॰सानन्द सिंह,राजीव मोहन चौधरी,प्रभारी उदयप्रताप सिंह,नरेन्द्रनाथ सिंह, जिलापंचायत सदस्य राजकुमार सिंह झाबर,जिलापंचायत सदस्य शशि प्रकाश सिंह,अखिलेश राय,विश्व प्रकाश अकेला,पुर्व प्रमुख ओमप्रकाश अकेला,नन्दा राजभर,आदि ने सम्बोधित किया।

सम्मेलन में पुर्व ब्लाक प्रमुख देवेन्द्र सिंह,ब्लाक प्रमुख बाराचवर ब्रजेन्द्र सिंह,ब्लाक प्रमुख कासिमाबाद मनोज गुप्ता,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मरदह धर्मेन्द्र सिंह,शशि भुषण सिंह,नथुनी,संतोष गुप्ता,मनोज सिंह,अनुराग सिंह,उमेश सिंह श्याम नारायण सिंह,डा॰राधेश्याम कुशवाहा,लालू सिंह,सहित सभी मण्डल अध्यक्ष सेक्टर संयोजक,पन्ना प्रमुख एवं प्रार्टी के पदाधिकारी शुभचिंतक मौजूद रहै।

 


अंत में बूथ सम्मेलन में आये हुए लोगों के प्रति जहूराबाद विधान सभा प्रभारी सम्पूर्णानंद उपाध्याय ने आये हुए लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बलिया लोकसभा के प्रभारी जितेन्द्र नाथ पाण्डेय ने किया तथा संचालन दीना ठाकुर ने किया।

About Post Author