कर्मवीर सत्यदेव सिंह के सपने को उनके पुत्र द्वय ने आज पूर्ण कर दिया है-प्रो0 हरिकेश सिंह

कर्मवीर सत्यदेव सिंह के सपने को उनके पुत्र द्वय ने आज पूर्ण कर दिया है-प्रो0हरिकेश सिंह
गाजीपुर के मालवीय कर्मवीर सत्यदेव सिंह की मनाई गई जयंती
गाजीपुर जनपद के चर्चित शिक्षण संस्थान सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज के संस्थापक कर्मवीर सत्यदेव सिंह की 95 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत एवं सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डाक्टर हरिकेश सिंह पूर्व वाइस चांसलर जय प्रकाश विश्व विद्यालय छपरा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगा सिंह पूर्व अध्यक्ष बार संघ गाजीपुर के द्वारा की गई। कार्यक्रम का खुबसूरत अंदाज़ में संचालन चन्द्र सेन तिवारी प्रिंसिपल सत्यदेव इण्टर नेशनल स्कूल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को डाक्टर आनंद सिंह सी एम् डी सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज गाधिपुरम बोरसिया गाजीपुर, प्रोफेसर डाक्टर सानंद सिंह प्रबंध निदेशक सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज गाधिपुरम बोरसिया गाजीपुर,गंगा सिंह पूर्व अध्यक्ष बार संघ गाजीपुर के द्वारा संबोधित किया गया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि प्रोफेसर डाक्टर हरिकेश सिंह ने कहा की वर्षों पूर्व जो सपना कर्मवीर सत्यदेव सिंह ने देखा था आज उस सपने को उनके पुत्र द्वय डाक्टर आनंद सिंह एवं प्रोफेसर डाक्टर सानंद सिंह ने हकीकत का असली जामा पहना कर गाजीपुर की धरती पर नि:संदेह उतार दिया है।
इसके लिए मै पूज्यनीया मां सावित्री सिंह जी को नमन करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने आनंद और सानंद के रूप में दो कर्मठ एवं सुयोग्य संतान को जन्म दिया है। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की स्व कर्मवीर सत्यदेव सिंह की आत्मा कितना प्रशन्न होगी की उनके द्वारा जलाया गया दीपक आज प्रकाश पुंज का रूप ले लिया है।उनके बगिया की रखवाली उनके दो सुयोग्य सुपुत्र कर रहे हैं।और उन्होंने अपनी मेहनत से इस शिक्षण संस्थान का नाम जनपद, पूर्वांचल से बाहर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर पहुंचा दिया है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथि गण का बुके, माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती सावित्री सिंह चेयरपर्सन सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज गाधिपुरम बोरसिया गाजीपुर,
डाक्टर आनन्द सिंह सी एम डी सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज, प्रोफेसर डा0 सानंद सिंह प्रबंध निदेशक सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज गाधिपुरम बोरसिया गाजीपुर,
दिग्विजय उपाध्याय काउंसलर सत्यदेव ग्रुप्स, डाक्टर रामचन्द्र दूबे प्राचार्य सत्यदेव डिग्री कालेज,अमित रघुवंशी निदेशक सत्यदेव डिग्री कालेज,सुमन सिंह निदेशक सत्यदेव ग्रुप्स, डाक्टर प्रीति सिंह डायरेक्टर सत्यदेव ग्रुप्स,शकील अहमद, संतोष श्रीवास्तव, स्वदेश नारायण,कृष्णानंद उपाध्याय, रामजी गिरी, गोविंद यादव, सरवन पांडेय,दया कुशवाहा समेत सभी छात्र छात्राएं एवं स्टाफ के लोग उपस्थित रहे।