June 18, 2025

मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा के घर पहुंचे एल जी मनोज सिन्हा

IMG-20240425-WA0009

मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा के घर पहुंचे एल जी मनोज सिन्हा

गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पहराजपुर निवासी ओमप्रकाश कुशवाहा भाजपा मंडल अध्यक्ष बाराचवर द्वितीय के निधन का समाचार पाकर जम्मू कश्मीर के एल जी मनोज सिन्हा ने पहराजपुर पहुंच कर अपने पुराने कार्यकर्ता स्वर्गीय ओम प्रकाश कुशवाहा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बाराचवर के भाजपा मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय ओमप्रकाश कुशवाहा के घर जाकर उनके निधन पर ओमप्रकाश कुशवाहा के पुत्र अभिषेक कुशवाहा एवं शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।


इस अवसर पर डाक्टर बिजेंद्र सिंह प्राचार्य डाक्टर राम मनोहर लोहिया डिग्री कालेज अध्यात्मपुरम गाजीपुर,बिनोद राय गुड्डू, पियूष राय,शशांक राय, रविन्द्र नाथ राय, कृष्णा नन्द राय, सम्पूर्णानंद उपाध्याय,नथुनी सिंह, पप्पू सिंह,ओम प्रकाश तिवारी, डाक्टर विजय कुशवाहा,सुभाष सिंह,शिव जी वर्मा,राजेश कुशवाहा,रणजीत कुशवाहा,समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

About Post Author