सत्यदेव ग्रुप आफ कालेज में कन्या पूजन सम्पन्न

सत्यदेव ग्रुप आफ कालेज में कन्या पूजन सम्पन्न
कुंवारी कन्याओं का डाक्टर सानंद एवं डाक्टर प्रीती सिंह ने पांव पखारा, कराया भोजन
गाजीपुर। सुख शांति और शक्ति की कामना को लेकर किया गया नवरात्र का व्रत बुधवार को समापन की ओर पहुंच गया। इस अवर पर कई व्रती महिलाओं-पुरुषों ने कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर भोजन कराया।
इसके बाद खुद पारन कर व्रत को समाप्त किया। इन आयोजनों के चलते जिले के हर क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा।
उल्लेखनीय है कि नवरात्र में कुआंरी कन्याओं का पूजन देवी के रुप में किया जाता है।
इन्हें भोजन, फल, कपड़ा तथा मुद्रा आदि देकर प्रसन्न किया जाता है। मान्यता है कि दुर्गा तथा लक्ष्मी के रुप में कन्याओं का पूजन करने वालो के घर धन, सुख तथा समृद्धि बनी रहती है। इसी परंपरा के निर्वहन के क्रम में व्रती महिलाओं तथा पुरुषों ने घर-घर में कन्या भोज कराया।
शहर तथा ग्रामीण इलाकों में घरों में कलश स्थापित कर नवरात्र का व्रत करने के बाद इस परंपरा को निभाया जाता है। कन्या भोज के बाद व्रती खुद भी अन्न ग्रहण कर पारन करते है। इस मौके पर मां दुर्गा के नवम रुप सिद्धिदात्री की पूजा आरती की जाती है। इसी क्रम में नवरात्र के अंतिम दिन बुधवार को सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज गाधिपुरम बोरसिया गाजीपुर समेत तमाम घरों में कन्या भोज का आयोजन किया गया।
इस कन्या पूजन में श्रीमती सावित्री सिंह ट्रस्टी सत्यदेव ग्रुप्स.प्रोफेसर डा० सानंद सिंह प्रबन्ध निदेशक सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज.डा०प्रीति सिंह.अमित कुमार सिंह रघुवंशी, रामचन्द्र दूबे प्राचार्य सत्यदेव डिग्री कालेज.दिग्विजय उपाध्याय काउंसलर सत्यदेव ग्रुप्स समेत अन्य लोगों ने पूजन में भाग लिया.
कई घरों में कन्याओं का पाव पखाकर उन्हें भोजन परोसा गया। दान-पुण्य के रूप में कन्याओं को फल, कपडा, मुद्रा आदि भेंट दिया गया।
जिन घरों में कन्या भोज का आयोजन किया गया था, वहां का वातावरण देवीमय बना रहा। इस धार्मिक आयोजन को देखने के लिए पास-पड़ोस के लोग भी वहां पहुंचे।