बाराचवर मंडल द्वितीय के अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा के असामयिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर

बाराचवर मंडल द्वितीय के अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा के असामयिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर
गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पहराजपुर निवासी भारतीय जनता पार्टी बाराचवर मंडल द्वितीय के अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा के असामयिक निधन पर परिजनों, शुभचिंतकों सहित पार्टी में अशोक की लहर दौड़ गई। मंडल अध्यक्ष के निधन की सूचना पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह सहित वरिष्ठ भाजपा नेता घर पर पहुंच अशोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया।
भारतीय जनता पार्टी बाराचवर मंडल के अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा उम्र लगभग 55 वर्ष की मृत्यु वाराणसी में इलाज के दौरान हो गया।दो दिन पूर्व उनकी अचानक तबीयत खराब हुई ,परिजन इलाज के लिए पहले गाजीपुर ले गए। सुधार न होने पर बनारस बीएचयू ले जाया गया।
जहां पहुंचने के बाद मंगलवार की रात्रि को उनकी मृत्यु हो गई।मंडल अध्यक्ष के निधन की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। निधन की सूचना पर पार्टी सहित शुभचिंतक उनके घर पहुंच शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिए।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्ण बिहारी राय सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपाई मंडल अध्यक्ष के घर पहुंच कर उनके अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पार्टी के झंडा उनके पार्थिव शरीर पर ओढ़ा कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद लोग उनके अंतिम यात्रा में शामिल हुए। दाह संस्कार गौसपुर स्थित गंगा घाट पर किया गया, बड़े पुत्र अभिषेक कुशवाहा ने इन्हें मुखाग्नि दी।
इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, कासिमाबाद के पूर्व प्रमुख ओमप्रकाश अकेला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम राज तिवारी, नथुनी सिंह, देवेंद्र सिंह, शिवजी वर्मा, कृष्णानंद राय, यशवंत सिंह, शिवाजी सिंह, शशांक राय, राजेश कुशवाहा, लालू कुशवाहा, डॉ विजेंद्र सिंह, हिमांशु राय, देवेंद्र सिंह देवा, टुनटुन सिंह, संपूर्णांनंद उपाध्याय, विकास राय,राजेश राय, गुड्डू राय, सुभाष कुशवाहा, सुनील जायसवाल, वीरेंद्र बिन्द, शिबू मिश्रा, मुनेंद्र नाथ मिश्र, प्रताप मिश्रा, रंजीत कुशवाहा, मुनीम यादव सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व शुभचिंतक थे।