June 19, 2025

प्रॉपर्टी के लिए धारदार हथियार से की थी भाई की जघन्य हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर जनपद के नोनहरा थाना पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का महज 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस कप्तान ने बताया कि बीते 18 दिसंबर को नोनहरा थाना क्षेत्र के बवाड़ा गांव में गुप्तेश्वर सिंह उर्फ मुन्ना की हत्या के बाद कमरे में बंद की हुई लाश बरामद हुई थी। इस मामले में हत्यारोपी अभियुक्त मोहन सिंह को पुलिस ने कासिमाबाद-मोहम्मदाबाद रोड कादीपुर पेट्रोल पंप के पास से कत्ल में प्रयुक्त बांका के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह पुराना मकान बेचना चाहता था लेकिन उसका भाई गुप्तेश्वर सिंह बेचने नहीं दे रहा था। इसी के चलते उसने अपने भाई गुप्तेश्वर सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी ताकि पूरी प्रॉपर्टी उसके नाम हो जाए। क्योंकि मृतक गुप्तेश्वर सिंह की सिर्फ बेटियां ही है। नोनहरा थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर पहले से चार अन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

About Post Author