लूदर्स बालिका इंटर कालेज गाजीपुर में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव धूमधाम से मना

लूदर्स बालिका इंटर कालेज गाजीपुर में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव धूमधाम से मना
गाजीपुर। लूदर्स बालिका इंटर कालेज में शुक्रवार को क्रिसमस का त्यौहार धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सिस्टर संजीता ने प्रभु यीशु के जन्म के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु ईश्वर के प्रतिरूप थे और उन्होंने किसी राजमहल में नहीं बल्कि वह एक बढ़ई के यहाँ पशुओं के निवास स्थान ‘चरनी’ में माता मरियम के गर्भ से जन्म लिया। आगे चलकर उन्होने लोगों का मार्गदर्शन किया, दीन-दुखियों की सेवा में अपना जीवन न्यौछावर किया। आज हमें उनके जीवन से प्रेम, सौहार्द्र, सेवा, त्याग आदि गुणों को आत्मसात कर अपने समाज के विकास में सहायक हो सकते हैं। इसके बाद सेन्टाक्लाज बच्चों का मनोरंजन कर सबको गिफ्ट के रूप में चाकलेट, टाफी, बिस्कुट तथा गुब्बारे आदि का वितरण किये ।
क्रिसमस पर कॉलेज की छात्राओं द्वारा कक्षावार समूहगान की मनोरम प्रस्तुति दी गयी। जिसने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज में इतना सुन्दर था जैसे मानों ईश्वर ने सचमुच जन्म लिया है। बच्चों द्वारा प्रभु के जन्म पर प्रस्तुत कार्यक्रम अत्यन्त सराहनीय था।अन्त में प्रधानाचार्या सि0 अल्फोन्सा ने सभी के प्रति आभार एवं शुभकामनाएँ दी। उन्होंने प्रभु यीशु के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। सबके सुख समृद्वि के लिए यीशु से प्रार्थना की। इस अवसर पर सि. अंजना, सि. मर्सिया, रीता सिंह, सि. प्रीति, मीरा चतुर्वेदी, गार्गी उपाध्याय, अनिता उपाध्याय, श्वेता राय, मदन कुमार राय, शिवशंकर दुबे, ज्ञान चन्द भारती, सुनित कौशल, पूनम वर्मा सहित अन्य सभी अध्यापक अध्यापिकाएँ, कर्मचारीगण एवं छात्राएं उपस्थित रही।