March 25, 2025

राजापुर में सांसद निधि से जल्द बनेगा स्टेडियम-सांसद मस्त

IMG-20231127-WA0013

राजापुर में सांसद निधि से जल्द बनेगा स्टेडियम-सांसद मस्त

लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित कर उन्हें प्रमाण पत्र दिया

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लोक संवाद कार्यक्रम का ग्राम पंचायत राजापुर में सांसद बलिया वीरेन्द्र सिंह मस्त ने दीप प्रज्ज्वलित शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने सांसद निधि से एक खेल मैदान बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो
भी योजनाएं चालित होती है उसका लाभार्थी प्रत्येक पात्र व्यक्ति बने। उन्होंने कहा कि पहली बार इस देश के प्रधानमंत्री पर जनता का भरोसा पैदा हुआ है कि जो कहता है, वो दिखता है। जो लोकतंत्र के शक्ति शाली होने का सबसे बड़ा सबूत है। उन्होने कहा कि यह करईल क्षेत्र की धरती जो दुनिया की सबसे उपजाऊ किस्म की धरती है जो पहले मगई नदी के जल जमाव से ग्रस्त थी यहां खेती नहीं हो पाती थी। प्रशासनिक अधिकारियो से वार्ता कर मगइ नदी के पेटा में खुदाई कराकर जल का प्रवाह कराया। आज करईल के क्षेत्र में हरियाली देखकर गर्व से
सीना चौड़ा हो जाता है।

उन्होंने जनपद में मोटे अनाज के उत्पादन की बात कहते हुए गाय पालन पर भी बल दिया। कहा कि मोटे अनाज की मांग आज विदेश में भी है क्योंकि आज लोगों को ज्ञान हो गया है कि मोटे अनाज के सेवन से स्वास्थ्य सबल रहता है। सांसद मस्त ने कहा की भारत गांव से जाना जाता है, भारत गाय से जाना जाता है, भारत गीता से जाना जाता है। हिन्दुस्तान दिल्ली, बम्बई, कलकत्ता में नहीं बसता बल्कि हिन्दुस्तान साढे छः लाख गांव में बसता है।

इस दौरान सांसद मस्त ने पात्र लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर उन्हें प्रमाण पत्र दिया। गर्भवती महिलाओ की गोद भराई व बच्चों का अन्नप्रासन किया।सभी आगंतुकों का स्वागत ग्राम प्रधान अश्वनी राय के द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्मृति चिन्ह एवं बुके भेंट कर सम्मान किया गया।


इस मौके पर विनोद राय, राजेश राय, कमलेश राय, विजय शंकर राय, सीडीओ संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष सरोज, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि अधिकारी एवं भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। परियोजना निदेशक राजेश यादव ने लोगों का आभार व्यक्त किया।

About Post Author