June 18, 2025

प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह ने दीपों के त्यौहार दीपावली के शुभ, अवसर पर दी शुभकामनाएं

IMG-20231112-WA0094

प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह ने दीपों के त्यौहार दीपावली के शुभ, अवसर पर दी शुभकामनाएं

डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी बाराचवर गाज़ीपुर के प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह ने दीपों के त्यौहार दीपावली के शुभ, अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं, नौजवानों एवं देशवासियों को शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल एवम मंगलमय भविष्य की कामना की। डॉ विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के द्वारा छात्र-छात्राओं को परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 13 नवंबर तक कर दी है जो भी छात्र-छात्राएं परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित है वो परीक्षा फॉर्म भरकर महाविद्यालय पर जमा कर दें।
कर्मवीर सत्यदेव सिंह द्वारा स्थापित डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम में बी ए, बीएससी, एम ए, डीएलएड (बीटीसी), बी एड,एवं बीपीएड की कक्षाएं संचालित है। उन्होंने बताया कि (बीटीसी) डीएलएड की सभी सीटों पर एडमिशन पूर्ण हो चुका है। इसके लिए उन्होंने महाविद्यालय परिवार की तरफ से प्रबंध समिति, सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस, सभी शिक्षक गण एवम निदेशक प्रमोद कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है। विशेष रूप से सत्यदेव डिग्री कॉलेज के निदेशक अमित सिंह (डब्लू)के प्रति, जिन्होंने एडमिशन के साथ-साथ सभी शैक्षणिक गतिविधियों में सराहनीय सहयोग दिया है। पुनः डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम परिवार समस्त देशवासियों के मंगलमय भविष्य की कामना करता है।

 

About Post Author