उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के सम्मान में प्रमुख बृजेंद्र सिंह द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के सम्मान में प्रमुख बृजेंद्र सिंह द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन
गाजीपुर जनपद के बाराचवर में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के सम्मान में ब्लाक प्रमुख बृजेंद्र सिंह द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सम्मानित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, सम्मानित नागरिकगण, क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित थे।एल जी मनोज सिन्हा अपने शुभचिंतकों एवम पूर्व परिचितों से मिले। उनका कुशल क्षेम जाना। इस अवसर पर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रमुख बृजेंद्र सिंह द्वारा एक सहभोज कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नीरजशेखर, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह, कालीचरण राजभर, नरेंद्र नाथ सिंह, जिला प्रमुख संघ के अध्यक्ष अवधेश राय, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री कृष्णानंद राय, सुनील सिंह, श्यामराज तिवारी, सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस गाजीपुर के प्रबंध निदेशक डॉ. सानंद सिंह, डॉ. विजेंद्र कुमार सिंह, निदेशक प्रमोद सिंह, नथुनी सिंह, अरविन्द राय चेयरमैन डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर, हिमांशु राय प्रबन्धक जय बजरंग आई टी आई लट्ठूडीह, टुनटुन सिंह, देवेंद्र सिंह देवा, देवेन्द्र सिंह, नन्हे सिंह, प्रसुन्न सिंह, नागा सिंह, गुड्डू सिंह, जितेन्द्र श्रीवास्तव, विनोद राय, सतीश राय, ओम प्रकाश कुशवाहा, धन्नू सिंह, अनिल यादव,रामआशीष प्रजापति, बेचन राम, अमित पांडेय आदि उपस्थिति थे।