गाजीपुर में मुख्तार अंसारी पर एक और केस: व्यापारी नेता फखर खां ने मुख्तार अंसारी पर जमीन हड़पने, रंगदारी वसूलने का मुकदमा कराया दर्ज

गाजीपुर में मुख्तार अंसारी पर एक और केस: व्यापारी नेता फखर खां ने मुख्तार अंसारी पर जमीन हड़पने, रंगदारी वसूलने का मुकदमा कराया दर्ज

गाजीपुर में माफिया मुख्तार अंसारी पर कानून का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी पर एक और केस दर्ज किया है। मुख्तार अंसारी, पत्नी आफ्शा अंसारी, मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी समेत 6 लोगों पर गुंडागर्दी के दम पर व्यापारी की जमीन हड़पने का केस दर्ज किया गया है। व्यापारी की जबरन जमीन हड़पने, रंगदारी वसूलने के आरोप में मुख्तार और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

व्यापारी नेता अबु फखर की तहरीर पर सदर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। व्यापारी नेता का आरोप है कि माफिया मुख्तार अंसारी, मुख्तार की पत्नी आफ्शा अंसारी, बेटे अब्बास अंसारी ने गुंडागर्दी के दम पर व्यापारी की जमीन हड़प ली। इस पूरे मामले में मुख्तार के साले आतिफ रजा, अनवर शहजाद और एक अन्य अफरोज भी शामिल रहे।

आरोप है कि शहर के रौजा इलाके में स्थित व्यापारी की जमीन मुख्तार और उसके परिजनों ने डरा धमका कर हड़प ली। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के अनुसार मुख्तार समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।

 

About Post Author