Freedom fighter Sarju Pandey:स्वतंत्रता सेनानी सरजू पांडेय को पद्म सम्मान देने की मांग

Freedom fighter Sarju Pandey:स्वतंत्रता सेनानी सरजू पांडेय को पद्म सम्मान देने की मांग
गाजीपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरजू पाण्डेय को मरणोपरांत पद्म सम्मान के लिए जननेता सरजू पाण्डेय स्मृति न्यास के अध्यक्ष ऋषि ने सरकारी पोर्टल पर आवेदन किया है। इस सिलसिले में ऋषि ने नई दिल्ली में चल रहे मानसून सत्र में पूर्वांचल के सांसदों और मंत्रियों से मिलकर स्व. सरजू पांडेय के नाम का समर्थन और अनुशंसा करने की मांग की।

ऋषि के मुताबिक बलिया सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने सरजू पाण्डेय को पद्म सम्मान देने की अनुशंसा कर दिया है। उन्होंने कहा की वे जननेता थे। हमेशा वंचितों की आवाज को बुलंद किया। इस संबंध में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय ने भी मांग का समर्थन करने का वादा किया। देवरिया के सांसद रमापतिराम त्रिपाठी ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए अनुशंसा करने की बात कही।

अनुच्छेद 370 हटाने का समर्थन किया था
आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भी मांग का समर्थन करने का वादा किया।
ऋषि ने कहा की 1962 में सरजू पाण्डेय जी ने दलगत हितों से ऊपर उठकर अनुच्छेद 370 हटाने का समर्थन किया था। इसका उल्लेख गृहमंत्री अमित शाह ने भी संसद में किया था। उन्होंने अपने बीस साल के संसदीय जीवन में देश के एकीकरण में बहुत योगदान दिया। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी भी उनकी सफगोई और ईमानदारी की प्रशंसा करते थे। गाजीपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरजू पाण्डेय को मरणोपरांत पद्म सम्मान के लिए जननेता सरजू पाण्डेय स्मृति न्यास के अध्यक्ष ऋषि ने सरकारी पोर्टल पर आवेदन किया है। इस सिलसिले में ऋषि ने नई दिल्ली में चल रहे मानसून सत्र में पूर्वांचल के सांसदों और मंत्रियों से मिलकर स्व. सरजू पांडेय के नाम का समर्थन और अनुशंसा करने की मांग की।
Dainik Bhaskar