June 18, 2025

पूर्व प्रधान कामूपुर जावेद हैदर पुस्तैनी कब्रिस्तान मे हुए सुपुर्दे खाक

पुस्तैनी कब्रिस्तान कामूपुर मे पूर्व ग्राम प्रधान जावेद हैदर को शुक्रवार को रात्रि आठ बजे दी गयी मिटटी

गाजीपुर–जनपद के बाराचवर विकास खण्ड के कामूपुर के पूर्व ग्रामप्रधान एवं सपा नेता जावेद हैदर(75)का शुक्रवार की सुबह 10बजे ईंतकाल हो गया।प्राप्त सुचना के अनुसार शुक्रवार की सुबह 9बजे उनके पुत्र पूर्व ग्राम प्रधान अब्बास जावेद ने उनको दवा खिलाकर नास्ता कराया।

इसके बाद वे कामूपुर चटटी पर अपने कटरे पर आ गये। दस बजे के करीब घर से फोन आया की प्रधान जी की तबीयत खराब हो गयी है।

वे भागकर घर गये और उनको हास्पीटल ले जाने की तैयारी कर रहे थे तब तक उनका ईंतकाल हो गया।जावेद हैदर अपने गांव के चार बार ग्राम प्रधान रह चुके है तथा अपनी राजनैतिक बिरासत को अपने छोटे बेटे अब्बास जावेद को दे चुके थे।अब्बास जावेद भी अपने गांव के 35वर्ष की अवस्था मे ग्राम प्रधान बने गये।

जावेद हैदर के भाई हुसाम हैदर और बड़े बेटे अकबर जावेद की अल्प समय मे ईंतकाल हो जाने पर वह काफी दुखी रहते थे।

जावेद हैदर स्व०रामनाथ यादव के राजनीतिक शिष्य थे।पूर्व ग्राम प्रधान जावेद हैदर का जनाजा शुक्रवार की शाम को आठ बजे पुस्तैनी कब्रिस्तान कामूपुर मे पहुचा उनको चाहने वाले हजारो लोगो के सामने पूर्व प्रधान जावेद हैदर को मिटटी दी गयी।

पूर्व ग्रामप्रधान जावेद हैदर की ईंतकाल की सुचना जैसे ही उनके शुभचिंतकों को मिली तो उनके शुभचिंतकों ने उनके आवास कामूपुर पर जाकर उनके बेटे पूर्व प्रधान अब्बास जावेद को ढाढ़स बधा रहे है।

जनाजे मे मुहम्मदाबाद विधाक मन्नू अंसारी,ब्लाक प्रमुख बाराचवर ब्रजेन्द्र सिंह,,हैदर अली टाईगर,मुहम्मदाबाद नगरपालिका चेयरमैन रईश अंसारी,डा०सानन्द सिंह,ग्रामप्रधान सेराज खां,बृजेश सिंह,गंगासागर यादव,सत्येन्द्र यादव,रामजी कुशबाहा,ग्रामप्रधान पप्पू खां,कमलेश यादव,राधेश्याम यादव,ग्रामप्रधान फिरदौश खां,कलीम खां, मोहम्मद अलीम प्रधान पति करीमुद्दीन,नन्हे राय,अनील राय सहित हजारो की तादात मे लोग मौजूद रहे।

About Post Author