करीमुद्दीनपुर थाने में महिला हेल्प डेस्क कार्यालय का समाजसेवी मीरा राय ने किया उद्घाटन

गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना परिसर में शुक्रवार को सुबह दस बजे नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क कार्यालय का उद्घाटन गाजीपुर की चर्चित महिला समाजसेवी.मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित श्रीमती मीरा राय के द्वारा फीता काट कर किया गया।इस अवसर पर करीमुद्दीनपुर प्रभारी निरिक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया की अब हर थाने पर महिलाओं के मुकदमें लिखने और महिलाओं की समस्या सुनने और उनके निदान के लिए अलग से महिला हेल्प डेस्क कार्यालय कार्य करेंगा।

इस कार्यालय में महिलाओं की समस्या महिला पुलिसकर्मी सुनने के लिए उपस्थित रहेंगी।उनका मुकदमा भी इसी कार्यालय में दर्ज होगा।महिलाओं को अब थाने में इधर उधर भटकना नहीं पडेगा।प्रभारी निरिक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने मीरा राय को कार्यक्रम में आने के लिए आभार प्रकट करते हुवे उनको उपहार भेंट किया।मीरा राय ने कक्ष के अंदर का निरिक्षण किया और सारी जानकारी प्राप्त करने के बाद आधी आबादी की तरफ से सूबे के मुख्यमंत्री के प्रति इस सराहनीय कार्य के लिए आभार ब्यक्त किया और प्रभारी निरिक्षक कृष्ण कुमार सिंह एवं पूरे करीमुद्दीनपुर थाने के स्टाफ को बधाई दिया।ज्ञात हो की शुक्रवार को सुबह सूबे के प्रत्येक थानों में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन एक साथ एक समय पर किया गया।

इस अवसर पर एस आई रविन्द्र नाथ राय. चौकी प्रभारी एस आई भूपेन्द्र कुमार.एस आई अभिराज सरोज.एस आई राजित यादव. एस आई सुनील कुमार यादव.हेड का०काली चरण.रामनरेश यादव. तैय्यब हुसैन.कान्सटेबल नीरज यादव. अवधेश तिवारी. शिवेन्द्र प्रताप सिंह.नागेन्द्र प्रसाद. कैलाश यादव. सौरभ कुमार मौर्य. दुर्गा प्रसाद. संजय गौतम.

असगर अली.जितेन्द्र यादव. श्याम शंकर.विपिन प्रताप यादव. सत्य प्रकाश यादव.अभिषेक यादव. अरूण कुमार सिंह सुरेश कुमार. विनोद कुमार. शिव विजय सिंह.कमलेश गौतम.श्वेता आर्या.सनोज शाह.मिथिलेश सिंह.

मिथलेश रावत.आंचल शुक्ला. वंदना शुक्ला. राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता. पंकज राय.दिनेश राय गुड्डू.मुकेश कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
