June 19, 2025

आज सावन शिवरात्रि के दिन राशि अनुसार उपाय दिलाएँगे महादेव का आशीर्वाद-आचार्य पंडित अभिषेक तिवारी

सावन शिवरात्रि के दिन राशि अनुसार उपाय दिलाएँगे महादेव का आशीर्वाद।
मेष राशि: महादेव पर बेलपत्र, लाल चंदन, और लाल फूल अर्पित करें।
वृषभ राशि: इस राशि के जातक गाय के दूध, सफेद फूल, दही, गंगाजल, से महादेव की पूजा करें।
मिथुन राशि: इस राशि के जातक भांग, धतूरे, और दूब से भगवान भोलेनाथ की पूजा करें।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातक भगवान शिव को सफेद फूल, चंदन, इत्र, गाय के दूध, आदि से रुद्राभिषेक करें।
सिंह राशि: इस राशि के जातक पानी में गुड़ मिलाकर महादेव का अभिषेक करें।
कन्या राशि: इस राशि के जातक भगवान शंकर को भांग, बेलपत्र, धतूरे, गंगाजल, से अभिषेक करें।
तुला राशि: इस राशि के जातक महादेव को सफेद चंदन, गंगाजल, दही, श्रीखंड, अर्पित करें।
वृश्चिक राशि: भगवान भोलेनाथ को लाल फूल, बेलपत्र, अर्पित करें।
धनु राशि: भगवान शंकर को पीले फूल, पीले फूलों की माला, बेलपत्र, पीला चंदन, मिश्री अर्पित करें।
मकर राशि: इस राशि के जातक भगवान शिव को नीलकमल, बेलपत्र, शमी के पत्ते, चढ़ाएं।
कुम्भ राशि: इस राशि के जातक भगवान शिव को नीले फूल, गन्ने का रस, शमी के फूल चढ़ाएं।
मीन राशि: सावन में भगवान शिव की पूजा के लिए पीले फूल, गन्ने के दूध में केसर, मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

About Post Author