चंद्रयान -3 के रोवर की लैंडिंग में गाजीपुर के लाल कमलेश का भी योगदान

चंद्रयान -3 के रोवर की लैंडिंग में गाजीपुर के लाल कमलेश का भी योगदान
गाजीपुर जनपद के रेवतीपुर निवासी कमलेश शर्मा ने एक बार पुनः जिले का नाम रोशन किया है। चन्द्रयान-2के टेक्निकल रिव्यू टीम में शामिल कमलेश शर्मा की देखरेख में चन्द्र यान-3के रोवर को चन्द्रमा पर लैंड कराया जाएगा। पूर्व में मंगलयान अभियान के चीफ कन्ट्रोलर रह चुके कमलेश शर्मा चन्द्रयान-3 की लैंडिंग कंट्रोल टीम में शामिल हैं। कमलेश शर्मा के नेतृत्व में ही मंगलयान की सफल लांचिंग की गई थी।
पी एम मोदी ने भी दी थी शाबाशी
इनकी कार्यकुशलता को देख कर पी एम मोदी ने भी बधाई दी थी।
चन्द्रयान -2 की अपेक्षा चन्द्रयान -3 में स्ट्रक्चर वह साफ्टवेयर में बदलाव किया गया है।जहां चन्द्रयान -2 लैंड करने वाला था उससे करीब 190 किमी दूर चन्द्रयान -3 को लैंड कराया जाएगा।
इसरो में 2010 में कमलेश की हुई थी नियुक्ति
गाजीपुर जनपद के रेवतीपुर निवासी अधिवक्ता वेद प्रकाश शर्मा के पुत्र कमलेश कुमार शर्मा लखनऊ विश्वविद्यालय से गणित में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। वर्ष 2008 में परास्नातक में लखनऊ विश्वविद्यालय के इतिहास में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर चुके हैं। वर्ष 2010 में मैथमेटिक्स एक्सपर्ट के रूप में इसरो ने पूरे देश से 12 लोगों का चयन किया।12 अप्रैल 2010को इनकी नियुक्ति इसरो में हुई।

इस अभियान में रहा कमलेश का योगदान
मार्स आर्बिटर मिश,कार्टोसेट-1,ओसनसैंट-2, हैंडसैट,कार्टोसैंट 2ए, इंडिया और फ्रांस के ज्वाइंट वेंचर सेटेलाइट मेघा ट्रोपिक-1 सेटेलाइट के प्रक्षेपण में भी कमलेश की अहम भूमिका रही है।