June 21, 2025

एस डी एम हर्षिता तिवारी के प्रयास से 40 वर्ष बाद बनी सडक

IMG-20230204-WA0038

एस डी एम हर्षिता तिवारी के प्रयास से 40 वर्ष बाद बनी सडक

गाजीपुर जनपद के बाराचवर ब्लाक मुख्यालय से गांधीनगर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग के मध्य में चकबड़ी गांव के पास 150 मीटर सड़क पिछले लगभग 40 वर्षों से दो पक्षों के आपसी विवाद व जिद के चलते अधूरी पड़ी थी। इस संदर्भ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम राज तिवारी ने गत दिनों लिखित रूप से उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद को पत्र लिखकर आग्रह किया था। किसी भी हालत में इस विवाद का समाधान करके सड़क को पूर्ण कराया जाए।जिससे जनता को इसका लाभ मिल सके।उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद हर्षिता तिवारी मौके पर गई तथा संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया कि काम को किसी तरह से पूर्ण कराएं। दोनों पक्षों को समझाया गया तथा पी डब्लू डी को कार्य करने का आदेश दिया गया।साथ ही थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर विश्वनाथ यादव क़ो मौके पर शान्ति स्थापित करने का निर्देश दिया गया। इस क्रम में ठेकेदार कुन्दन सिंह के द्वारा एक हप्ते पूर्व काम शुरु करा दिया गया था,जो आज पिच होकर पूर्ण हो गया।इस कार्य मे रविंद्र यादव एवं उनके परिवार के लोगों ने भी सहयोग किया।

इसमे भाजपा नेता कृष्णा नंद राय,सासंद प्रतिनिधि अमन सिंह का भरपूर सहयोग मिला। ज्ञात हो कि यह सडक़ जब प्रधानमंत्री सडक़ बनी तब भी तथा जब चौडी हुई तो भी यह कार्य दोनो पक्षों की जिद के चलते पूर्ण नही हो पाया था। तथा क्षेत्र के लोग यहां पर गढढे मे गिरकर घायल हो जाते थे। आज इस सड़क के बनने से जहुरावाद विधानसभा तथा बाराचवर के लोगो को लाभ मिलेगा। तथा जनता बहुत ही खुश है। इस सड़क से बाराचवर ब्लाक के कई दर्जन गांव के लोगों का नित्य आवागमन होता है।बाराचवर ब्लाक के अलावा सर्विस लेन के माध्यम से लोग कासिमाबाद,मऊ एवम लखनऊ जाने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जाने के लिए भी आते जाते हैं।

About Post Author

You may have missed