प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज में देव बृक्ष पीपल का रोपण

विकास राय गाजीपुर-सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज गाधिपुरम बोरसिया गाजीपुर के सत्यदेव कॉलेज आफ फार्मेसी के परिसर में प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उनके दिर्घायु की कामना के साथ देव वृक्ष पीपल के पौधे लगाए गए।इस अवसर पर सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज के काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय ने कहा की हमारे देश में में तो बृक्ष पर्वत नदी सबको पूज्यनीय माना जाता है।
हिन्दू धर्म में तो पीपल के बृक्ष का बहुत महत्व होता है। इसे न केवल धर्म संसार से जोड़ा गया है, बल्कि वनस्पति विज्ञान और आयुर्वेद के अनुसार भी पीपल के बृक्ष को कई तरह से फायदेमंद माना गया है।
हिन्दू मान्यताओं में प्रकृति को अलौकिक दर्जा दिया गया है। यही वजह है कि किसी ना किसी रूप में झरने, पहाड़, नदियां, पेड-पौधे आदि वनस्पति को आस्था के केन्द्र में रखा जाता है। पेड़-पौधों की बात करें तो इन्हें विशेष तौर पूजनीय समझा जाता है, जैसे तुलसी के पत्तों को अत्याधिक पूजनीय मानकर उनका प्रयोग पवित्र कामों में किया जाता है।
हमारे शास्त्रों और धार्मिक मान्यताओं में पीपल के पेड़ को भी काफी महत्वपूर्ण दर्शाया गया है। इसे एक देव वृक्ष का स्थान देकर यह उल्लिखित किया गया है कि पीपल के वृक्ष के भीतर देवताओं का वास होता है। गीता में तो भगवान कृष्ण ने पीपल को स्वयं अपना ही स्वरूप बताया है।
स्कन्दपुराण में पीपल की विशेषता और उसके धार्मिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि पीपल के मूल में विष्णु, तने में केशव, शाखाओं में नारायण, पत्तों में हरि और फलों में सभी देवताओं के साथ अच्युत देव निवास करते हैं। इस पेड़ को श्रद्धा से प्रणाम करने से सभी देवता प्रसन्न होते हैं।
पीपल के वृक्ष को अक्षय वृक्ष भी कहा जाता है जिसके पत्ते कभी समाप्त नहीं होते। पीपल के पत्ते इंसानी जीवन की तरह है, पतझड़ आता है वह झड़ने लगते हैं, लेकिन कभी एक साथ नहीं झड़ते और फिर पेड़ पर नए पत्ते आकर पेड़ को हरा-भरा बना देते हैं। पीपल की यह खूबी जन्म-मरण के चक्र को भी दर्शाती है। पीपल के वृक्ष के नीचे बैठकर तप करने से महात्मा बुद्ध को इस सच्चाई का बोध हुआ था।
प्राचीन समय में ऋषि-मुनि पीपल के वृक्ष के नीचे बैठकर ही तप या धार्मिक अनुष्ठान करते थे, इसके पीछे यह माना जाता है कि पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर यज्ञ या अनुष्ठान करने का फल अक्षय होता है।
इस पौधारोपण कार्यक्रम में सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज के काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय. फार्मेसी कॉलेज के डॉक्टर तेज प्रताप सिंह.धर्मेंद्र मिश्रा आलोक.अरशद.अरुण सिंह.अच्छेलाल.चंद्रमा. अशोक.इत्यादि लोग उपस्थित रहे।@विकास राय

About Post Author