मण्डल मसीहा शरद यादव को दी गयी श्रद्धांजलि

गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत शहीद भगत सिंह इंटर कालेज हरिबल्लम पुर में स्व0 शरद यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए एक सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी।
श्रद्धांजली सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी नेता एवं मण्डल मसीहा स्व0 शरद यादव के साथी दयानंद ने कहा की शरद यादव सामाजिक न्याय के महान योद्धा थे। उन्होंने अपने सिद्धांतों एवं मूल्यों के साथ कभी भी समझौता नहीं किया।उन्हीं की देन है की प्रधानमंत्री वी पी सिंह ने मण्डल आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जिससे देश के पिछडे वर्गों ने अपनी दिशा तय किया। मण्डल मसीहा शरद यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए फफक कर रो दिये।

अपने संबोधन में पूर्व ब्लाक प्रमुख मुहम्मदाबाद चन्दा यादव ने कहा की शरद यादव जी मानवतावादी एवं महिलावादी नेता थे। महिला आरक्षण कोटा में अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्गों की महिलाओं के आरक्षण के समर्थक थे।
चन्दा यादव ने कहा की आज के परिवेश में उनका रहना बहुत आवश्यक था अगर वे रहते तो आने वाले समय में त्रिस्तरीय पंचायत की तर्ज पर लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को भी आरक्षण मिलता।उन्हीं की देन है कि आज पंचायतों में महिलाएं प्रधान, प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं हैं।इनके योगदान को आधी आबादी कभी भुला नहीं सकती।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनक कुशवाहा ने कहा की शरद यादव दिग्गज समाजवादी नेता थे। उनके निधन से सदन सुना हो गया है।वे पिछड़े वंचित तबका के प्रखर आवाज थे।

सभा का संचालन युवा नेता मुन्ना यादव ने किया।
सभा को नगीना कुशवाहा, अरविन्द राजभर,नूरैन अंसारी, चन्द्रमा यादव,लल्लन यादव,राम अवतार राम,जेपी यादव, महेंद्र यादव, अशोक राय, गोवर्धन यादव, रमाकांत यादव, श्यामा यादव,लाल जी यादव, सगीर अहमद,साधू यादव,राम बचन,राम निवास यादव, सन्तोष यादव, रामाश्रय कुशवाहा,अनिल राजभर, दिनेश प्रजापति, कैलाश, सुभाष, शिवशंकर,विन्दू,सीता, उर्मिला, राधिका,राजकुमारी आदि ने अपने विचार व्यक्त कर अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित किये।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने मौन रख कर शोक संवेदना ब्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक रमाशंकर यादव ने सभी के प्रति आभार ब्यक्त किया।