June 19, 2025

ग्रामीण विकास संस्थान के द्वारा कार्यशाला का आयोजन

डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी गाजीपुर में ग्रामीण विकास संस्थान के द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। संस्था द्वारा बाराचवर ब्लॉक में किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए कार्य किया जाता है। कार्यशाला में डॉक्यूमेंट्री के द्वारा समाज में व्याप्त बालक बालिकाओं में लिंग भेद एवम असमानता को दृष्टिगत किया गया। संस्था का मुख्य उद्देश्य हमारी बेटियां हमारा गौरव हैं, इसलिए बेटियों को जागरूकता एवम शिक्षा के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त कर राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।


इस कार्यक्रम में संस्था की फरहीन, अर्शी मैडम, मीरा सिंह ने सामाजिक असमानता एवम लिंग भेद के बारे में चर्चा किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह द्वारा सभी अतिथियों के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में प्रमोद सिंह अमित सिंह सत्येंद्र सिंह कमलेश यादव राजेश सिंह गोवर्धन पासवान विश्वकर्मा प्रसाद कृष्णानंद पांडेय प्रमोद यादव आदि उपस्थित थे।

About Post Author