June 18, 2025

प्रधानमंत्री की मां के निधन पर भाजपाजनो द्वारा शोक सभा

IMG-20221230-WA0037(1)

प्रधानमंत्री की मां के निधन पर भाजपाजनो द्वारा शोक सभा

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माँ हीरा बेन के शुक्रवार तड़के निधन पर जनपद के भाजपा नेताओं,कार्यकर्ताओं ने गहरा दुखः व्यक्त किया।
करीमुद्दीनपुर स्थित प्रगतिशील किसान पंकज राय के पाली हाउस पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया।शोक सभा में सम्पूर्णानंद उपाध्याय ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि त्याग,समर्पण और आदर्श की साक्षात देवी के निधन पर आज सारा राष्ट्र शोकसंतप्त है। उन्होंने कहा कि आदर्श आचरण के संस्कारित गुण मनुष्य मे माँ के द्वारा ही निहित होते हैं। उनका निधन दुखद और अपूर्णीय है।

 


भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंडित श्याम राज तिवारी ने कहा कि आपकी ममता ने अपने पुत्र को वो संस्कार दिया जिसका अनुसरण आज पूरा विश्व कर रहा है। ऐसी माँ को शत शत नमन।
भाजपा किसान नेता कृष्णा नन्द राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नैतिक संस्कार पूर्ण आदर्शों की गुणात्मक गुणवत्ता, राष्ट्र भक्ति भावना का सीधा सम्बन्ध उनके माँ के आदर्शवादी व्यक्तित्व व्यवहार से जुड़ा है। उनके निधन पर आदर्श और संस्कार सम्पन्न व्यवहारिक व्यक्तित्व की जो अपूर्णता हुई है उसकी पूर्ति असम्भव है।
अंत में उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रक्खा गया।इस शोक सभा में प्रगतिशील किसान पंकज राय, प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव, दिनेश पाण्डेय, कलक्टर यादव,ओम प्रकाश कुशवाहा,ओमप्रकाश पाण्डेय,शशिभूषण सिंह उर्फ नथुनी सिंह, आशुतोष राय,अवनीश राय,राम चन्द्र सिंह,सुनील सिंह, कृष्ण कुमार मिश्रा,अमित पाण्डेय समेत ढेर सारे लोग उपस्थित रहे।

About Post Author