भाजपा पदाधिकारियों द्वारा प्रगतिशील किसान पंकज राय को किया गया सम्मानित

भाजपा पदाधिकारियों द्वारा प्रगतिशील किसान पंकज राय को किया गया सम्मानित
गाजीपुर जनपद के युवा प्रगतिशील किसान पंकज राय को संरक्षित कृषि के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने पर बाराचवर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा उन्हें माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।
इस अवसर पर किसान सभा के क्षेत्रीय मंत्री कृष्णानंद राय ने कहा कि मुख़्यमंत्री के हाथों कृषि का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्राप्त करना केवल पंकज राय के लिए ही नही बल्कि पूरे गाजीपुर जिले के लिए गर्व की बात है।इस प्रकार के पुरस्कार पहले पश्चिम के लोगो को मिलते थे लेकिन पंकज राय ने इसे हासिल कर लोगो के लिए प्रेरणा बने है।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोग पॉलीहाउस के बारे में पहले केवल सुनते थे की कोई ब्यवस्था है जिसमें बगैर मौसम के भी आधुनिक ब्यवस्था के द्वारा कम समय में खेती कर बढ़िया पैदावार की जा सकती है।लेकिन अपने दृढ़ संकल्प मजबूत ईरादे के बल पर केवल अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर पंकज राय ने इसे कर के दिखा दिया। लोगो के मन शंका थी कि पंकज राय का यह प्रयोग इस क्षेत्र में सफल नही हो पायेगा।
लेकिन पंकज राय की सब्जियां लंदन से लेकर खाड़ी देशों तक गया। क्षेत्र के लोग इनके पाली हाउस पर खुद आकर आर्गेनिक विधि से उत्पन्न सब्जियां ले जाते हैं।लोग अपने पैदावार को मार्केट में ले जाते हैं लेकिन पंकज राय के सब्जी के लिए लोग चल कर आते हैं।
इतने पिछड़े इलाके में शिमला मिर्च स्ट्रॉबेरी और केशर पैदाकर इन्होंने साहसिक कार्य किया है।इस अवसर पर शशीभूषण सिंह उर्फ नथुनी सिंह, प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव संपूर्णानंद उपाध्याय, आशुतोष राय,दिनेश पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय,अमित पांडेय, कलेक्टर यादव समेत ढेर सारे लोग उपस्थित रहे। संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी व अध्यक्षता ओमप्रकाश कुशवाहाने ज्ञापित किया।