पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकार रतन सिंह के घर भेजी 2 लाख की सहायता राशि

पत्रकार रतन सिंह के पिता विनोद सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा दिये गये दो लाख रूपये का चेक प्रदान करते सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता राजीव राय

बलिया-पत्रकार रतन सिंह हत्याकांड के बाद बुधवार को दूसरी बार सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय, पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव व सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव फेफना स्थित उनके आवास पर पहुंचे। सपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा दिये गये दो लाख रुपये का चेक मृतक पत्रकार के पिता विनोद सिंह को सौंपा।साथ ही हर सुख-दुख में शामिल रहते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय एवं पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी बेलगाम है। आये दिन हो रही घटनाएं सरकार की विफलता को साबित कर रही है। भाजपा सरकार पत्रकार रतन सिंह की पत्नी को सरकारी नौकरी दे।उन्होंने कहा कि यूपी में सपा सरकार थी और नरहीं में विनोद राय हत्याकांड हुआ था। बगैर देर किये तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का काम किया। इस सरकार में प्रोसेस का झूठा षड्यंत्र रचा जा रहा है। सपा हर शोषित-पीड़ित के साथ है। इस मौके पर पूर्व मंत्री मो. जियाउद्दीन रिजवी, राजन कन्नौजिया, मिठाईलाल भारती, वंशीधर यादव, भरत यादव, प्रभुनाथ पहलवान, हरिद्वार यादव आदि मौजूद रहे।

About Post Author