June 20, 2025

डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी गाज़ीपुर में बाल दिवस पूरे धूमधाम के साथ सम्पन्न

IMG-20221114-WA0051

डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी गाज़ीपुर में बाल दिवस पूरे धूमधाम के साथ सम्पन्न

डॉ0 राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी गाज़ीपुर में बाल दिवस पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजनोत्सव से हुआ। सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेज के मुख्य प्रबंध निदेशक डॉ आनंद सिंह ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्हें बच्चों से अत्यधिक लगाव था। उन्होंने कहा कि बाल दिवस का उद्देश्य पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू कहते थे कि आज के बच्चे ही कल का नया भारत बनाएंगे।


जनसत्ता दिल्ली के संपादक डॉ. सियाराम सिंह ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों को ही राष्ट्र का असली ताकत मानते थे, इसलिए उन्होंने उनके सर्वांगीण विकास की वकालत की, जिससे एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कवि हृदय यशवंत सिंह “यश जी” ने बच्चों में मानवता का संदेश देते हुए महान कवि नीरज की कविता को उद्धृत करते हुए कहा कि “कोई मजहब ऐसा भी चलाया जाए जिसमे इंसान को इंसान बनाया जाए।”
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजेंद्र कुमार सिंह एवं निदेशक प्रमोद कुमार सिंह द्वारा सभी अतिथियों का अंग वस्त्र से सम्मान किया गया।


बाल दिवस के अवसर पर बालिकाओं द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महारानी लक्ष्मी बाई की टीम विजेता बनी। मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया गया। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह द्वारा सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट हुए सभी छात्र छात्राओं को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। सरस्वती वंदना रिंकी यादव एवं स्वागत गीत गरिमा राजभर द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में यशपाल सिंह सत्येंद्र सिंह रविंद्र कुमार राजेश सिंह गोवर्धन पासवान माया चौहान अन्नू सिंह जंगली प्रसाद पटेल उपस्थित थे।

About Post Author