भव्य राम मंदिर के दर्शन कर ही निकलें मेरे प्राण, पूर्व सीएम कल्याण सिंह की ख्वाहिश

विकास राय-यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कहा कि उनकी ख्वाहिश है कि राम मंदिर में दर्शन के बाद ही उनके प्राण निकलें। कल्याण ने कहा कि 5 अगस्त का दिन भारत की सांस्कृतिक आजादी का दिन है।

1992 में विवादित ढांचा गिरने के बाद अपनी सरकार से इस्तीफा दे देने वाले तत्कालीन सीएम कल्याण सिंह ने राम मंदिर के निर्माण पर खुशी जाहिर की है। कल्याण ने इस मौके को हिंदुस्तान की सांस्कृतिक स्वतंत्रता का दिन बताया है। वहीं कल्याण सिंह ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा है कि उनकी इच्छा है कि भगवान राम के भव्य मंदिर के बाद ही मै दुनिया से विदा लूं।
1992 में अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस के बाद कल्याण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कल्याण सिंह ने हाल ही में राम मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने को भारत की सांस्कृतिक आजादी का दिन कहा था। इसके बाद कल्याण ने एक बातचीत के दौरान ये भी कहा कि उनकी इच्छा है कि वह भव्य राम मंदिर के दर्शन के बाद ही अपने प्राण त्यागें।

4 अगस्त को अयोध्या पहुंचेंगे कल्याण
भगवान राम के मंदिर बनने को लेकर कल्याण सिंह ने कहा कि ये उन लोगों को समर्पित है, जिनके संघर्ष के बल पर राम मंदिर का आंदोलन आज इस मुकाम पर पहुंचा है। कल्याण ने कहा कि वो राम मंदिर के भूमि पूजन समारोह के लिए बेहद उत्साहित हैं और 4 अगस्त को वह लखनऊ से अयोध्या पहुंच जाएंगे। इसके बाद वह पीएम मोदी समेत अन्य लोगों के साथ भूमि पूजन समारोह में हिस्सा लेंगे।

यूपी के सीएम और राजस्थान के राज्यपाल रहे हैं कल्याण सिंह

एक जमाने में विवादित ढ़ांचे के विध्वंस की जिम्मेदारी लेने वाली कल्याण सिंह को बीजेपी के फायरब्रांड नेताओं के रूप में जाना जाता है। कल्याण यूपी के सीएम रहे हैं और कुछ सालों पहले केंद्र की मोदी सरकार ने उन्हें राजस्थान का राज्यपाल बनाया था। कल्याण सिंह उन नेताओं में से एक रहे हैं, जिनके योगदान को राम जन्मभूमि आंदोलन में बेहद अहम माना जाता है

About Post Author