आर्थिक शुचिता के मिशाल थे मित्रसेन प्रधान-मनोज सिन्हा
पूर्व मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व मित्रसेन प्रधान अन्त्येष्टि स्थल का सुल्तान पुर गंगा तट पर लोकार्पण

विकास राय गाजीपुर-राजनीति में जिस आर्थिक शुचिता की आज कमी महसूस की जा रही है उसकी मिशाल थे पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व मित्रसेन प्रधान।शुक्रवार की दोपहर में प्रदेश शासन से मिली धनराशि से सुल्तान पुर गंगा तट पर निर्मित पूर्व ब्लाक प्रमुख मित्रसेन प्रधान अन्त्येष्टि स्थल का लोकार्पण करते हुवे उक्त बातें पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कही।उन्होंने कहा की उनकी पुण्य स्मृति को मै प्रणांम करता हूं।

सार्वजनिक जीवन में आर्थिक शुचिता के लिए जो दो तीन नाम गाजीपुर में लिए जा सकते हैं उनमें मित्रसेन प्रधान थे।साइकिल पर चलते हुवे आजीवन ब्लाक प्रमुख रहना उनकी शुचिता की मिसाल है।आज के दौर में यह कल्पना नहीं की जा सकती।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुवे उन्होंने कहा की इस कार्य में जिन लोगों ने भी अपना योगदान किया है वह लोग सराहनीय है।आज जब विश्व कोरोना संकट की महामारी से गुजर रहा है और केन्द्र तथा प्रदेश सरकार पूरी मुश्तैदी से इससे निपट रही है।मै मां गंगा से प्रार्थना करूंगा की जल्द इससे हम सभी को निजात मिले।मनोज सिन्हा ने कहा की अच्छे कार्य होते रहने चाहिए और इसमें जो मदद मुझसे होगी उसके लिए पीछे नहीं हटूंगा।

इलाकाई ल़ोगों की ओर से उनका स्वागत करते हुवे पूर्व ग्राम प्रधान राम विलास यादव ने कहा की मित्रसेन प्रधान स्वतंत्रता आंदोलन से निकली राष्ट्र निर्माण की धारा के प्रतिनिधि थे।वह गरीबों. पिछडो. शोषितों की आजीवन मदद करते रहे।नौजवानी के दिनों में पहलवानी भी की।उन्होंने कहा की सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह.विजयशंकर सिंह.सरजू पाण्डेय. दलसिंगार दूबे वशिष्ठ नरायण शर्मा के दौर में प्रदेश एवं जनपद की राजनीति को प्रभावित किया।एक दौर में सिद्धेश्वर प्रसाद को लोग प्रदेश के नेतृत्व की क्षमता वाला मानते थे आज मनोज सिन्हा में वह उम्मीद दिखती है।मित्रसेन प्रधान ने दलीय निष्ठा कभी नहीं बदली।महाराज अवसानगंज पूरी रात उनके दरवाजे पर टिके रहे.उनकी आवभगत तो खूब जोरदार ढंग से की गयी लेकिन कांग्रेस छोडकर मित्रसेन प्रधान उनकी मदद को तैयार नहीं हुवे।

इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन मुहम्मदाबाद के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चंचल.खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह.ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह.आलोक राय ने अपने विचार व्यक्त किये।इससे पूर्व मनोज सिन्हा ने पंडित वशिष्ठ पाण्डेय और विपिन बिहारी प्रधान के साथ मां गंगा का पूजन किया और शिलापट्ट का अनावरण कर अन्त्येष्टि स्थल का लोकार्पण किया।


इनको किया गया सम्मानित
अन्त्येष्टि स्थल निर्माण के लिए भूंमी दान करने वाले दया शंकर प्रधान तथा सहयोग करने के लिए राम सागर प्रधान.राजीव राम.आशिक डोमराज.सुनील प्रधान व आलोक राय का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
यह पढी कविता
कुछ लोग तुम्हें समझाएंगे
वो तुमको खौफ दिखाएंगे
जो है वो भी खो सकता है
इस राह में रहजन हैं इतने
कुछ और यहां हो सकता है
अरे कुछ और तो अक्सर होता है
पर तुम जिस लम्हे में जिंदा हो
वो लम्हा तुमसे जिंदा है
तुम अपनी करनी कर गुजरो
जो होगा देखा जाएगा. जो होगा देखा जाएगा।

कार्यक्रम में विधायक अलका राय के प्रतिनिधि पियूष कांत राय, भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, जितेन्द्र नाथ पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता, श्याम राज तिवारी, अखिलेश राय,धनेश्वर बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, आईटी संयोजक कार्तिक गुप्ता, सतीश राय, सशांक शेखर राय आदि मौजूद थे। अध्यक्षता नागेश्वर गिरी तथा संचालन अविनाश प्रधान ने किया। अंत में मुहम्मदाबाद ग्राम प्रधान अध्यक्ष चंचल सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।